ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: अल मदद सोशल फाउंडेशन के द्वारा निकाह इज्तिमाई शादी का हुआ आयोजन,पांच जोड़ों का हुआ निकाह,फाउंडेशन का मकसद शरीयत के अनुसार हो निकाह,फिजूलखर्ची पर लगे रोक

Admin

Fri, Sep 20, 2024

बदनावर@ अल्ताफ मंसूरी। अल मदद सोशल फाउंडेशन के द्वारा सामूहिक शादी का सफल आयोजन करिश्मा पैलेस बदनावर में संपन्न हुआ। शहर काजी सलीमुल्लाह द्वारा हाफिजो के साथ 5 जोड़ों के निकाह पढ़ाया गए । अल मदद सोशल फाउंडेशन द्वारा सभी क्षेत्र में बहुत कम समय में समाज सेवा की मिसाल पेश की है।
इस इज्तिमाई  शादी का मकसद कमेटी द्वारा शरीयत के अनुसार निकाह करना था । जिसमें फिजूल खर्चा, बैंड बाजे, दिखावा रोककर अमीर गरीब सबको एक समान निकाह करने का पैगाम देना था।

हाफिज सय्यद महताब अली ने कहा कि कमेटी के नौजवानों के नेक अमाल काबिले तारीफ है । आप सभी हमेशा उनकी हौसला अफजाई करें। जहां नेक इरादे होते हे वहा मंजिल आसान हो जाती है । अल्लाह ताला इनको व सभी मदद करने वालों को अजर देगा।
शहर काजी सलीमुल्लाह द्वारा इस नेक काम के लिए कमेटी व तमाम ताउन करने वालों और दूल्हा दुल्हन के लिए दुआए खेर की।

फाउंडेशन द्वारा निकाह हुए जोड़ों को उपहार स्वरूप पायजेब, मसेरी, बेड , अलमारी , कूलर , कुर्सी सहित आवश्यक घरेलू बर्तन भेंट किए गए।निकाह के बाद दावते आम का भी इंतजाम किया गया था। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार व नगर के वरिष्ठ समाज जनों ने शामिल होकर दूल्हा-दुल्हन को दुआए दी।सफल आयोजन पर खिदमत सोशल फाउंडेशन द्वारा सभी नौजवान जिम्मेदार व बुजुर्गों का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें