बरमंडल : दिवगंत टीआई को श्रद्धाजंलि देने कल बरमंडल आयेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी,सीएम या आबकारी मंत्री का भी हो सकता दौरा
Bakhtavar Express
Mon, Nov 2, 2026
बरमंडल। देवास जिले के खातेगांव टीआई दिलीप पुरी का सोमवार को उनके गृह गांव बरमंडल मे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस हौनहार अफसर के इस तरह शराब माफीयाओ के द्वारा की गई घटना को साजिशन हत्या के तौर पर देखा जा रहा है। परिवार से लेकर ग्रामीणो तक ने इसे हत्या बताते हुए शासन प्रशासन से सीबीआई जांच की मांग की है। वही विधायक प्रताप ग्रेवाल ने भी अवैध शराब माफियाओ पर हमला बोलते हुए कहा की यह एक सोची समझी साजिश है। इसकी सीबीआई जांच होना चाहिए और अपराधी को कठोर सजा मिले।
वही इस घटना के बाद पुरे प्रदेश मे पुलिस विभाग को हिलाकर रख दिया है। अंतिम विदाई मे विभाग का हर अफसर गमगीन नजर आ रहा था।
पिडीत परिवार से मिलने के लिए मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी,विधायक प्रताप ग्रेवाल बरमंडल पहुॅचेगे वे पिडीत परिवार से मिलकर उन्हे ढांढस बंधायेगे।
वही घटना के बाद सीएम ने आला अधिकारीयो को तुंरत घटनास्थल पर भेजकर उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए है। सुत्रो की माने तो एक दो दिन मे सीएम या फिर आबकारी मंत्री के बरमंडल मे आने की संभावना है। गुप्तचर शाखा के अधिकारीयो के द्वारा सीएम के संभावित दौरे को लेकर हैलीपेड के लिए स्थान का निरीक्षण भी किया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन