ब्रेकिंग

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

मध्यप्रदेश स्थापना ओर छात्रावास स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

जुआ, सट्टा, काला तेल, अवैध शराब एवं ड्रग्स जैसे गंभीर अवैध कारोबार को लेकर MLA ग्रेवाल ने CM को लिखा पत्र

सूचना

पैतृक गांव बरमण्डल में होगा टीआई दिलीप पूरी का अंतिम संस्कार : फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

Bakhtavar Express

Mon, Nov 2, 2026

बरमंडल । देवास जिले में रविवार देर रात अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत हो गई। शराब से भरे एक आयशर वाहन के चालक ने टीआई को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल टीआई को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक चले सीपीआर और आपातकालीन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात करीब 1.30 बजे टीआई दिलीप पुरी को इंदौर-बैतूल हाईवे पर अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाईवे पर डिवाइडर के पास वाहन मिला। टीआई पुरी ने चालक को बाहर आने को कहा। इसी दौरान वह आयशर को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढाने लगा।

वाहन का पिछला पहिया टीआई पुरी के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक खून बह गया।

पैतृक गांव में पसरा मातम -

टीआई दिलीप पुरी मूल रूप से धार जिले की सरदारपुर तहसील के ग्राम बरमण्डल के निवासी थे। उनके पिता ओमप्रकाश पुरी एक कृषक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे बरमण्डल गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि टीआई दिलीप पुरी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बरमण्डल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। टीआई पूरी के छोटे भाई इंदौर में प्राइवेट नोकरी करते है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व रिश्तेदार ग्राम बरमण्डल टीआई पूरी के निवास पर पहुँच रहे हैं। ग्राम बरमंडल के ग्रामीणों के अनुसार टीआई पूरी उप निरीक्षक से पुलिस में भर्ती हुए थे तथा वे स्कूल समय मे काफी मेहनत थे। अपनी नौकरी के दौरान अलीराजपुर,बडवानी,इंदौर देवास,खंडवा जिले के कई थानो की कमान संभाल कर कई अंधे कत्लो सहित संगीन अपराधो के खुलासे मे अहम भुमिका निभाई थी। उनकी गिनती एक काबिल अफसर मे होती थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें