ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने चुनियागढी मे मांगलिक भवन का किया भूमिपुजन,कांग्रेस की नारी सम्मान योजना मे महिलाओ के फार्म भरे गए

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासो से आदिवासी बस्ती विकास मद से ग्राम पंचायत बरखेडा के ग्राम चुनियागढी मे 10 लाख की लागत से स्वीकृत हुए मांगलिक भवन निर्माण का भूमिपुजन कार्यक्रम रविवार को क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ ।

ग्राम चुनियागढी के ग्रामीण विगत कई वर्ष से गाॅव मे सामाजिक, धार्मिक एवं मांगलिक कार्य के आयोजन हेतु मांगलिक भवन निर्माण की मांग कर रहे थे ग्रामीणजनो की यह मांग विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पूरी कर दी है। साथ ही कांग्रेस पार्टी के वचन अनुसार मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी महिलाओ को 1500 रूपये एवं गैस सिलेण्डर 500 रूपये मे प्रदान करने की नारी सम्मान योजना ग्राम चुनियागढी की महिलाओ के फार्म स्वयं विधायक प्रताप ग्रेवाल ने भरकर तैयार किए।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि चुनियागढी की जनता से मेरा राजनीतिक नही पारिवारिक रिश्ता है इसलिए यहा का विकास मेरी प्राथमिकता है इसके पूर्व भी चुनियागढी मे नल जल पेयजल योजना, विद्यालय मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण, विधायक निधी से गब्बु अरड के घर से बाबु-नरसिंह के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य की सौगात दी है और आगे भी जो आवश्यक कार्य है उन्है किया जाएगा।

इस दौरान सरपंच अर्जुनबाई मेडा, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य छगन पाटीदार, विधायक प्रतिनिधी संजय जायसवाल, रामेश्वर पाटीदार, मोहनलाल गुर्जर, शांतिलाल डामर, तेजा गामड, जवरसिंह गिरवाल, बंटी नागौरा, रामकिशन अरड, निर्भयसिंह गामड, राजाराम गामड, गेन्दु गिरवाल, मुन्ना गामड, धीरज पाटीदार, जीवन धाकड, हेमराज गामड, ईश्वर अरड, शिवा गिरवाल, धर्मेन्द्र अरड आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चोधरी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें