ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: नगर परिषद सीएमओ पर भाजपा के इशारो पर काम करने का लगाया आरोप,साधारण व्यापक सम्मेलन का नप अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एंव कांग्रेसी पार्षदो ने किया बहिष्कार,सीएमओ को हटाने की मांग

राजगढ। नगर परिषद राजगढ मे सीएमओ व अध्यक्षध्उपाध्यक्ष सहित कांग्रेसी पार्षदों के बीच तीन दिनो से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर परिषद सीएमओ के नही हटने पर शुक्रवार को नगर परिषद होने वाले साधारण व्यापक सम्मेलन का नगर परिषद की चुनी हुई परिषद ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

अध्यक्ष श्रीमती सवेरा महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन सहित कांग्रेस के सभी पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती देव बाला पिपलोनिया को हटाने की मांग को लेकर बैठक का बहिष्कार किया। इससे नगर के विकास के संबंध में होने वाली चर्चा नहीं हो पाई। परिषद का कहना है कि सीएमओ श्रीमती देवबाला पिपलोनिया भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रही हैं। कांग्रेस पार्षदों के वार्ड की समस्याओं का निराकरण भी नहीं हो पा रहा है। परिषद के कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि सीएमओ पक्षपात कर रही हैं ताकि कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस के पार्षदों की छवि जनता के बीच में धूमिल हो सके। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं पार्षदों ने नारेबाजी करते हुए सभाकक्ष छोड़ दिया।

पदाधिकारियों ने कहा है कि जब तक सीएमओ श्रीमती देवबाला पिपलोनिया का तबादला यहां से नहीं हो जाता तब तक इस तरह की बैठकों में वे भागीदारी नहीं करेंगे। परिषद के उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से सीएमओ के यहां पर होने के कारण नगर का विकास कार्य अवरूद्ध हो चुका है। पहले भी कांग्रेस की परिषद थी और अब भी कांग्रेस की परिषद है। ऐसे में श्रीमती पिपलोनिया भाजपा के इशारों पर काम करती हैं, जिससे शहर का विकास कार्य अवरूद्ध हो गया है। इसी बात को लेकर शुक्रवार को होने वाली बैठक का बहिष्कार कर दिया गया है। इस मामले की जानकारी माननीय विधायक प्रताप ग्रेवाल को भी अग्रेषित की गई है।

बैठक का बहिष्कार करने के दौरान अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित पार्षद पवित्रा निलेश सिंगार, सन्नी सिसोदिया, अंगूरबाला बलराम मकवाना, गौरी भारत सिंगार, सीमा प्रवीण जैन, राजेश गुंडिया मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें