ब्रेकिंग

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

सूचना

: सडके हादसे मे मृत किसान के चार वर्षीय पुत्र को दुलार कर सीएम ने की दुख कम करने की बात


उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने भी बालक आरूष को रोने पर मोबाईल से खिलाकर बहलाया मन

अभिजित पंडित
अमझेरा। विगत दिनों इंदौर अहमदाबाद फोरलेन पर ह्रदय विदारक सड़क दुर्घटना मे चार किसानो कि मृत्यु हो गई थी। हादसे कि जानकारी लगते हि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान गुरुवार को बड़वानी से सिधे हेलिकाप्टर द्वारा सरदारपुर तहसील के छोटे से ग्राम रालामंडल पहुँचे। गुरुवार सुबह हि अचानक खबर मिली कि सीएम शोक संवेदना व्यक्त करने आ रहे है उसके बाद जिले एवं सरदारपुर तहसील का पुरा अमला तैयारियों मे जुट गया। ताबड़ तोड़ खेत को समतल कर हैलीपेड बनाने सहित पूरे सुरक्षा के इंतजाम किये गये। दोपहर मे हि मुख्यमंत्री के आने के पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव रालामंडल पहुँचे जहां मृतक मुन्नालाल एवं पुत्र नवदीप को श्रद्धांजलि दी।

परिजनों ने बताया कि मृतक नवदीप का एक चार वर्षीय बालक आरुष भी है उसे गोदी मे उठाकर परिजन लाये। मासूम बालक जोर जोर से रोने लगा तभी मंत्री दत्तिगांव ने अपने जेब से मोबाईल फोन निकालकर बच्चे का मन बहलाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद पहुँचे प्रदेश के मुखिया भी मृतको के चित्र पर श्रद्धांजलि देकर घर के अंदर गये ओर महिलाओ को सिर पर हाथ रखकर मदद का भरोसा दिया। बाहर आकर सी एम ने भी बालक आरुष को गोद मे लेकर दुलार करते हुए परिजनों से कहने लगे उन्हे तो हम वापस नही ला सकते लेकिन आपका दुःख कम करने कि कोशिश करूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें