ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: भाजपा के  कुशासन को उखाड़ फैंकना है व कांग्रेस की सरकार बनाना है - शेखावत,लेबड़ से बदनावर तक हुआ जोरदार स्वागत ,कांग्रेस कार्यकता मे दिखा उत्साह

नागदा (धार)। भाजपा के  कुशासन को उखाड़ फैंकना है व कांग्रेस की सरकार बनाना है, वर्तमान में भ्रष्टाचार, महंगाई और अत्याचार काफी बढ़ रहे है और जनता की कल्याणकारी योजनाएँ धरातल पर नहीं चल रही है। बदनावर क्षेत्र में जब मैं विधायक था तब मैंने काफी विकास कार्य किये हैं, नर्मदा जल योजना का जल बदनावर लाने में मैंने काफी प्रयास किये थे व शासन द्वारा उसकी स्वीकृति प्रदान की थी, किंतु वह योजना आज तक धरातल पर नहीं दिखती। मेरे द्वारा बदनावर में विकास की गंगा बहाई जायेगी। ना तो कांग्रेस और ना बीजेपी सब मिल-जुलकर कार्य करेंगे। वर्तमान विधायक, केबिनेट मंत्री दत्तीगाँव के बारे में कहा कि उन्होंने सिर्फ मेरे द्वारा स्वीकृत हुए यात्री प्रतिक्षालय के होर्डिंग पर मेरे लगे फोटो को हटाकर उनके स्वयं के फोटो के बेनर लगाने के कार्य किये है। उक्त बातें भाजप छोड काग्रेस मे आये भंवर सिह शेखावत ने विधानसभा क्षेत्र बदनावर मे पहली बार  नागदा में आगमन पर बस स्टेण्ड पर हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों के बिच व्यक्त करते हुए कही।

बस स्टेण्ड पर भंवरसिंह शेखावत के साथ आए बालमुकुन्दसिंह गौतम, मनोजंिसह गौतम, आशीष भांकर, लियाकत पटेल का ब्लाॅक कांग्रेस केसुर अध्यक्ष सुनिल साखला के नेतृत्व मे  51 किलों की पुष्प माला पहनाकर व साफा बांधकर व जेसीबी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमलसिंह सोलंकी,राजेश राठौड सादलपुर,इशाक नेता केशुर, मण्डल अध्यक्ष अमन पांडे, वरदीचन्द चैहान, असलम शेर खान, शकील मंसुरी, रमेशचन्द्र साँखला, नागदा मंडल अध्यक्ष मनोज परमार, अजीज पटेल नौगाँवा, धार फाटे पर राकेश कामदार कलसाडा,कपिल यादव मनासा, फोरलेन पर मोहन मोरी खेरोद ,अजगर पटेल पलवाड़ा, मोहन जाट सहित   आसपास गाँव के अनेक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

पहली बार कांग्रेसजन मे इतना उत्साह देखने को मिला शेखावत के कांग्रेस मे शामिल होने से काँग्रेस को मजबूती मिलेगी खजुरिया फाटा पर भवर सिह सिसोदिया,दत्तीगारा फाटा पर धर्मेंद्रसिह पवार के साथ सेकड़ों कांग्रेश कार्यकर्तायो ने मंच लगाकर स्वागत किया 

*झलकियाँ*--------------------------------------

 जेसीबी मशीन से पुष्प वर्षा कर किया स्वागत ,पुरे स्वागत मे खुली जीप में सवार  थे शेखावत,लेबड से बदनावर तक गौतम चलाते दिखे जीप,सेकड़ों चार पहिया वाहन के साथ हजारो काँग्रेस जन हुए शामिल रास्तेभर जगह जगह मंच लगा कर  काग्रेसजन ने किया स्वागत

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें