ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: जब जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है -- सुनीलानंदजी महाराज , धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,

Admin

Mon, Jul 24, 2023


धार। शहर में काठमांडू पैनल व समस्त धर्मप्रेमी जनता नौगांव के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन रविवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजनों के साथ झूम उठे। कथावाचक स्वामी सुनीलानंदजी महाराज ने कहा की जब जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है।


नौगांव स्थित मुनमजी बावड़ी के समीप निजी गार्डन में श्रीमद् भागवत कथा एवं शिवमहिमा का अयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुरूष शामिल हुए थे। वहीं शनिवार को भगवान नृरसिंह देव पूजन व भोले बाबा की बारात निकाली गई। रविवार को श्रीराम जन्मोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव हुआ। कथा के दौरान फूलों की होली खेली गई और भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंचे। आरती कर माखन मिश्री की प्रसादी का वितरित किया गया। इस मौके पर तरूण सिसौदिया लक्की, सुरेश परमार, रोहित कामदार, विजयसिंह चौहान, अजयसिंह चौहान का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें