ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: वाल्मीकि समाजजनों ने गोगानवमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया, गोगादेव छड़ी को युवा भक्तों ने झुलाया जगह जगह किया स्वागत

Admin

Sat, Sep 9, 2023

सरदारपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दुसरे दिवस शुक्रवार को गोगानवमी पर्व नगर के वाल्मीकि समाजजनों द्वारा उत्साह से मनाया। गोगा महाराज जन्मोत्सव के तहत समाजजनों ने गोगादेव मन्दिर पहुंचकर पूजन कर आशिर्वाद लिया। गोगा महाराज जन्मोत्सव के तहत गोगा मन्दिर प्रांगण से समाजजनों ने रात 9 बजे शोभायात्रा ढोल धमाके, डीजे के साथ निकाली गई। यात्रा के साथ सुसज्जित वाहन झांकी में महाकाल भगवान शंकर को दर्शाया गया। दुसरे वाहन में राधाकृष्ण नृत्य करते हुए के साथ भूतो को दर्शाया। आकर्षक विद्युत सजावट से निकली यात्रा ने नगर के भक्त लोगों का मन मोह लिया।

यात्रा के दौरान गोगा महाराज की विराजित प्रतिमा के आगे समाज के युवा अरुण, धनराज, कुणाल, तन्ना, कमलेश, जितेन्द्र, आनंद महावीर गोखले द्वारा गोगा महाराज की छड़ी निशान उठाकर रास्ते भर झुलाते थिरकते हुए दुलार किया।

यात्रा के दौरान पठान चौक पर मुस्लिम समाज जनों द्वारा मंच लगाकर वाल्मीकी समाज के वरिष्ठ बाबुलाल, राम गोपाल, राजू गोखले, एवं समाज का स्वागत सम्मान करते हुए हिन्दू मुस्लिम क़ौमी एकता का परिचय दिया। तो वहीं मैंन चौपाटी पर विधायक प्रताप ग्रेवाल नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, संजय जायसवाल सहित नगरवासियो द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः गोगादेव मन्दिर रात 1 बजे पहुंची। यहां समाजजनों द्वारा गोगादेव की आरती प्रसादी के साथ यात्रा का समापन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें