शहीद TI को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा : परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा
Bakhtavar Express
Tue, Nov 3, 2026
बरमंडल। देवास में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान जान गंवाने वाले टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि देने मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंगलवार को उनके पैतृक गांव बरमण्डल पहुंचे। यहां उन्होंने टीआई पुरी के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों से चर्चा कर दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। टीआई दिलीप पुरी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने टी आई दिलीप पुरी के पिता, भाई,बच्चो,पत्नी ओर मां से चर्चा कर उन्हें सातवाना दी ओर कहा कि इस की निंदा शब्दों में नहीं की जा सकती है वह शासन का कर्मचारी नहीं था बल्कि मेरा भी बेटा था। में उसे व्यक्तिगत रूप से भी जानता हु। आपने कहा कि टी आई दिलीप पुरी एक काबिल और होनहार अफसर थे।
टी आई दिलीप पुरी के भाई धर्मेंद्र पूरी ने श्री देवड़ा से कहा कि यह एक दुर्घटना नहीं है बल्कि हत्या की सोची समझी साजिश है। लंबी कद काठी के अफसर थे एक दो अपराधियों को तो वे आसानी से ही काबू में कर लेते थे। उन्होंने कहा कि भैया ने अपनी नौकरी में कभी भी किसी भी अपराधी से डरे नहीं बल्कि निडरता के साथ उनका सामना किया। परिवार ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा दोषियों को फांसी की सजा मिले।

डिप्टी सीएम देवडा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी सरकार और सभी लोग परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना की पूरी चैन को ट्रेस कर लिया गया है और काफी लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने भी कड़ाई से निर्देश दिए हैं कि पूरे मध्य प्रदेश में अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के लिए जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वे किसी भी दल या वर्ग से जुड़े हों, आबकारी अधिनियम और कानूनी प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने एसआईटी का गठन कर दिया है जो पूरी निष्पक्षता से जांच कर रही है। जहां-जहां भी तार जुड़े हैं (चाहे गुजरात या अन्य प्रदेशों में), उन सबको पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। साथ ही, पत्नी को सब-इंस्पेक्टर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति और शहीद का दर्जा देने की बात कही गई है। परिवार के बच्चों की पढ़ाई का प्रबंध भी सरकार द्वारा किया जाएगा।
इस दौरान कलेक्टर राजीव रंजन मीना ,पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा,एसडीएम अजमेर सिंह गौड, एस डी ओ पी विश्वदीप सिंह परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा,विशाल जैन,राधेश्याम मारू ,प्रदीप पलवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन