ब्रेकिंग

माहीं उदगम स्थल मिंडा से छोड़ा गया नर्मदा माता का पानी का संगम सरदारपुर माहीं से हुआ,माहीं माता को चुनरी चढ़ाई

दिवगंत टीआई को श्रद्धाजंलि देने कल बरमंडल आयेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी,सीएम या आबकारी मंत्री का भी हो सकता दौरा

देशभक्ति के नारो के साथ निकली अंतिम यात्रा, गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई,उमड़ा सेलाब

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

सूचना

सरदारपुर : माहीं उदगम स्थल मिंडा से छोड़ा गया नर्मदा माता का पानी का संगम सरदारपुर माहीं से हुआ,माहीं माता को चुनरी चढ़ाई

Bakhtavar Express

Tue, Nov 3, 2026

सरदारपुर। 29 अक्टूबर को माहीं नर्मदा लिंक परियोजना के तहत छोड़ा गया नर्मदा पानी सोमवार को सरदारपुर माहीं माता से संगम हुआ, माता भक्तों में यह दृश्य देखकर अपार खुशी अदभुत नजारा दिखाई दीं गई। सोमवार शाम को अति प्राचीन मांडव कालिन झीणेश्र्वर महादेव धाम पर नर्मदा का पानी माहीं माता से संगम होने पर माता भक्तों ने नजारा देखकर नर्मदा, माहीं माता के जयकारे लगाए गए। झीणेश्र्वर महादेव धाम के समक्ष कल कल बहती माहीं से नर्मदा माता पानी का संगम होने के साथ आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा, आंशु शर्मा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ यजमान भाजपा जिला महामंत्री कमल यादव अमझेरा,सरदारपुर मंडल अध्यक्ष ओंकारलाल जाट सिविल अस्पताल सरदारपुर से सेवानिवृत्त वरिष्ठ डॉ एम एल जैन, वरिष्ठ शिक्षक शैतानसिंह चौहान, मोहनलाल यादव, लक्ष्मण तिवारी, कालू यादव, मुकेश यादव, आदि द्वारा पंचामृत से नर्मदा व माहीं माता का अभिषेक करके माता को चुनरी व प्रसादी चढ़ाई गई। तत्पश्चात सभी भक्तजन झीणेश्र्वर महादेव की महाआरती में शामिल होकर सनातन धर्म का लाभ लिया गया। कार्यक्रम के समापन बाद भाजपा जिला महामंत्री कमल यादव ने बताया कि सरदारपुर क्षेत्र के लिए ख़ुशी की बात है कि सरदारपुर क्षेत्र के 66 गांव किसान वर्गो को इससे लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें