ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

दुर्घटना : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत

Bakhtavar Express

Sat, Dec 27, 2025

सरदारपुर। सरदारपुर में बदनावर मार्ग पर सीमेंट फैक्ट्री के सामने शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल सरदारपुर ले जाया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक सरदारपुर में बदनावर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक क्रमांक एमपी 11 एमपी 4530 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान ग्राम बिछिया निवासी तेजा पिता मुकेश उम्र करीब 25 वर्ष के रूप में हुई हैं।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल सरदारपुर भेजा गया हैं। जहां कल रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई।

वही हादसे के बाद अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश में सरदारपुर थाना पुलिस टीम जुट गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें