ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: इंडेक्स संजीवनी योजना के तहत कल होगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी करेगे शिविर का शुभारंभ

Admin

Thu, Sep 7, 2023

सरदारपुर। भाजपा जन सेवा केंद्र पर शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी सुबह 9 बजे करेगे । शिविर के आयोजन सेवानिवृत एसडीओपी रामसिंह मेडा ने बताया की इंडेक्स संजीवनी योजना के तहत उक्त निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा । जिसमे इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल इंदौर के चिकित्सक अपनी सेवाएं देगे।


श्री मेडा ने बताया की माही मार्ग सरदारपुर पर भाजपा के जन सेवा केंद्र पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर का आयोजन होगा जिसमें मरीजों का परीक्षण किया जाएगा परीक्षण के उपरांत भर्ती होने पर सभी प्रकार की जांच एवं ऑपरेशन निःशुल्क रहेगे।

जिसमे एक्स रे सोनोग्राफी,सामान्य खून पेशाब की जांच,सीटी स्कैन,एमआरआई जैसी जांच होगी वही हार्निया,पथरी,अपेंडिक्स,नाक कान गले संबधी ऑपरेशन,मोतियाबिंद ऑपरेशन,महिलाओं की बच्चेदानी के ऑपरेशन कैंसर से संबंधित सभी प्रकार के छोटे बडे ऑपरेशन शिवीर के माध्यम से पूर्णतः निःशुल्क रहेगे। मरीज को केवल दवाइयों एवं इंप्लांट का खर्च वहन करना पडेगा।

शिविर मे हृदय रोग विशेषज्ञ,हड्डी रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ,शिशु रोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ,चर्म रोग विशेषज्ञ आदि विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें