ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: सेहत की उचित देखरेख को लेकर पहली बार कल होगा 5 किमी मैराथन दौड का आयोजन,निःशुल्क रजिस्ट्रेशन ,अलग -अलग श्रैणीयो मे देगे पुरस्कार

Admin

Sat, Aug 19, 2023

नागदा (धार)। सेहत की उचित देखरेख को लेकर पहली बार 20 अगस्त रविवार प्रातः 6 बजे पाँच कि.मी. लम्बी पैदल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। दौड़ सभी आयु वर्ग के लिए सुनिश्चित की गई है। जिसके लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन रखा गया है। जिसमें सैकड़ो बालक-बालिकाओं के साथ ही वयोवृद्ध भी हिस्सा लेंगे। उक्त जानकारी देते हुए डॉ. राजेश जोगी, ओमप्रकाश टेलर ने बताया कि दौड़ की शुरूआत बस स्टेण्ड स्थित महावीर कॉलोनी से प्रारंभ होकर श्री बजरंग गोशाला से होकर पुनः कालौनी पर समाप्त होगी। दौड़ में शामिल बालक-बालिकाओं दोनो के लिए अलग-अलग प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार फिजीकल कीट के साथ ही 35 वर्ष से अधिक उम्र के प्रथम तीन विजेताओं को विशेष पुरस्कार के साथ ही अन्य आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे। मैराथन दौड़ में एसडीएम बदनावर दिपकसिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें