ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: EVM मशीनों को सुरक्षित रखने के लिये महाविद्यालय मे वैकल्पि व्यवस्था के तौर पर स्ट्रांग रुम बनाने के लिये एसडीएम व एसडीओपी ने किया निरीक्षण,चुनावी तैयारीयो मे तेजी से जुटा प्रशासन

Admin

Wed, Sep 6, 2023

सरदारपुर। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रशासन पूरी तरह जुटा हुआ है। ईवीएम मशीनों के रख-रखाव की व्यवस्था हेतु एसडीएम एवं एसडीओपी ने शासकीय महाविद्यालय का निरीक्षण किया है।

दरअसल जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रियंक मिश्र के द्वारा सरदारपुर अनुभाग में भ्रमण के दौरान ईवीएम मशीनों को सुरक्षित तरीके से स्ट्रांग रुम में रखने हेतु बालक उत्कृष्ट विद्यालय व आईआईटी का निरीक्षण किया गया था।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्र द्वारा दिये गए निर्देश के पालन में रिटर्निंग आफिसर एसडीएम राहुल चौहान एवं एसडीओपी आशुतोष पटेल ने ईवीएम मशीनों को सुरक्षित तरीके से रखने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर राजेन्द्रसूरी शासकीय महाविद्यालय राजगढ़-सरदारपुर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से महाविद्यालय के भवन के अन्दर व बाहर के चारों तरफ के परिसर का निरीक्षण कर महाविद्यालय प्राचार्य से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी के एसडीओ एल एन राठौर को भवन के मरम्मत करवाने व भवन के पिछले भाग में वाहनों के लिए रास्ता बनाने हेतु निर्देश दिये गए। इस दौरान सरदारपुर थाना प्रदीप खन्ना, राजगढ़ थाना प्रभारी संजय सिंह रावत, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय सरदारपुर के निर्वाचन शाखा प्रभारी हेमन्त राठौर व संजय कुमार बघेल सहित अन्य उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें