ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: दुकानदार ने दिखाई ईमानदारी स्कूल शिक्षक को लौटाया खोया हुआ बैग

Admin

Mon, Sep 4, 2023

अमझेरा । सोमवार सुबह महाराव बख्तवार सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राघवेंद्र सिंह कमरिया का बैग जिसमें जरूरी कागज़ात के साथ टैब भी था लगभग 30 हजार की कीमत वाला साथ ही कुछ अन्य सामग्री भी थी दो पहिया वाहन द्वारा धार से अमझेरा आते समय गिर गया उन्होंने विद्यालय आकर जब देखा तो बैग नज़र नही आया और शिक्षक द्वारा बैग की खोजबीन प्रारंभ कर दी गईं वाट्सप के जरिये सूचनाएं प्रेषित की लेक़िन कुछ पता नहीं चल पा रहा था।जिसे लेकर शिक्षक ने जरूरी सामग्री चले जाने के लिए चिंता जाहिर की सभी लोगो ने भी इस हेतु कुछ प्रयास, तरीके सुझाये। मिलने के आसार लग नहीं रहे थे क्योंकि वाहन चलाते समय बैग कहाँ गिरा था वह भी व्यस्तम मार्ग पर पता न था।

इसी बीच उन्हें एक फ़ोन आया फ़ोन करने वाले ने बताया कि हमें आपका बैग मिला है,आपका सभी सामान सुरक्षित है,हमें क्षमा करना इस बात के लिए की हमें आपका पता या फ़ोन नम्बर पाने के लिए बैग की तलाशी लेनी पड़ी,यह फ़ोन धार फाटे पर स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक कमल सिंह राठौर का था। उन्होंने कहा कि आप अपने विद्यालय कार्य से निवृत हो कर कभी भी ले सकते हैं।शाम को कमरिया ने विद्यालय के ही शिक्षक
ख़ालिद कुरेशी के साथ जाकर बैग प्राप्त किया और उन रेस्टोरेंट मालिक का आभार माना और उनकी इस ईमानदारी की प्रशंसा की ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें