ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: व्यास गादी से वही शब्द बोलना चाहिए जिससे संवाद हो विवाद नहीं हो - प्रभु जी नागर,बरमखेडी मे श्री राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर हुआ एक दिवसीय सत्संग का आयोजन

Admin

Mon, May 22, 2023
https://www.youtube.com/watch?v=GZSVfe62dGI

बरमंडल । जो निंदा रस मे लगे हुए है जो बुरी बातो मे लगे हुये हैै। उसका जीवन व्यर्थ है। मुर्ख के आगे मौन हो जाओ मुर्ख के आगे मौन वही हो सकता है जो सत्संग सुनता है । सत्संगी संवाद करता है विवाद  नही। उक्त प्रेरक उद्गार समीपस्थ ग्राम बरमखेडी मे पं. प्रभुजी नागर ने श्री राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर आयोजित एक दिवसीय सत्संग के दौरान कही। 

https://www.youtube.com/watch?v=J56zmhZInu0

एक वर्ष बाद ग्राम मे प्रभु जी नागर के आगमन की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या मे क्षेत्र भर के श्रद्धालु बडी मात्रा मे पलभर मे जुट गये। आपने कहा की व्यास गादी से वही शब्द बोलना चाहिए जिससे संवाद हो विवाद नहीं हो। हाॅ कभी कभी खरा भी बोलना पड़ता है लेकिन वह विवाद का माध्यम नही होना चाहिये। ज्ञान के ऊपर बोलते हुए आपने कहा की भीड़ को सरकार या प्रशासन नहीं संभालता  इसे ज्ञान और भगवान श्री राम ही संभाल रहे है। बंदूक की नोक पर भी भीड नही संभल सकती है। बडे बडे मंदिर मे भीड़ नियंत्रित करने के लिये बैरिकेट लगाये जाते है।  आपने उसका उदाहरण देते  हुए बताया की चिटी का अनुशासन देखो एक ही लाइन मे चलती है। उसी प्रकार हमें हमेशा लाइन से ही चलना चाहिये नही तो आदमी भटक जाता है। लाईन ज्ञान की भी होती है।

 क्षेत्र  के लोगों के बारे मे कहा की अच्छाई के कारण ही आज यहां पर अच्छे लोग बैठे है। शराब छोड दी बुरी आदतों का त्याग कर दिया। सत्संगी हो गये और गौशाला खोल दी। यह कथा भी इन लोगों के लिये बैरिकेटस का काम करती है।
प्रभु जी नागर ने कहा की सत्संग कथा अच्छे लोगों के लिये है। बुरे लोगो के लिये  नही है। मेहनत करना है तो अच्छे लोगों के लिये करना । गुण का सदैव विद्यमान रखने के लिये सत्संग कथा करते रहना चाहिये।


कथा के समापन के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। पं. प्रभु जी नागर ने श्रद्धालुओं से कहा प्रभु की भक्ति मे लगे रहो वै आपके जीवन का उद्धार कर देगे। वही श्री राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर मंदिरों को आकर्षक सजाया गया था । दिनभर श्रद्धालुओं ने दर्शन वंदन किये। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें