ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: स्वतंत्रता दिवस पर भी ताले मे कैद रहे बलिदानी राजा बख्तावर सिंह,जनप्रतिनिधि पहुँचे थे माल्यार्पण करने, बाद मे आया चौकीदार

Admin

Tue, Aug 15, 2023

अभिजीत पंडित

अमझेरा । एक ओर जहा पुरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है पूरे देश मे स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया वही दूसरी और 1857 की क्रांति मे अपने प्राणो की आहुति देने वाले अमर शहीद राजा बख्तावर सिंह जी के महल पर ताले लगे रहे।

अमझेरा मे स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह बस स्टेण्ड पर सम्पन्न हुआ जिसके बाद प्रतिवर्ष अनुसार नगर वासी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा महल परिसर मे राजा बख्तावर सिंह जी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाता है। सुबह जब सभी पहुँचे तो महल के मुख्य गेट पर ताला लगा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने चौकीदार को बुलाया उसके बाद ताला खोलकर महल के अंदर गये और माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान पुरातत्व विभाग द्वारा नियुक्त चौकीदार द्वारा जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से अभद्रता की गई जिसके बाद ग्राम पंचायत सचिव गोपाल कुमावत ने मोके पर पंचनामा बनाया। जनपद प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने बताया की चौकीदार के द्वारा ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों से हमेशा अभद्रता की जाती है एवं समय पर महल के दरवाज़े नही खोले जाते है। साथ हि महल परिसर के बाहर बच्चों को खेल कूद नही करने दिया जाता है उनसे मारपीट की जाती है जिसकी शिकायत पूर्व मे भी काई लोगो द्वारा की गई है। महल परिसर मे भी पुरातत्व विभाग ध्यान नही देता पूरे परिसर मे गंदगी एवं घास हो रही है। सचिव गोपाल कुमावत ने चर्चा मे बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों कि उपस्थिति मे पंचनामा बना गया है जिसे वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जायेगा।

वही पुरातत्व विभाग के देवी प्रसाद पांडे ने बताया कि चौकीदार कि शिकायत मिली है इस पर कार्यवाही कि जाएगी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें