ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

तेजा दशमी : हर्षोल्लास से मनाया गया तेजा दशमी का पर्व, जात्रा में पीड़ितों की तांतियां खोली,नाटक का भी हुआ मंचन

Bakhtavar Express

Wed, Sep 3, 2025

बरमंडल । तेजादशमी पर्व बरमंडल , बरखेड़ा , बरमखेड़ी , अकोलिया , खूंटपला, वणी सहित आसपास मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। ग्राम के सत्यवादी वीर तेजाजी मंदिर में तेजाजी महाराज के जीवन पर आधारित दो दिवसीय नाटक का मंचन सोमवार से प्रारंभ हुआ। वही मंगलवार को सुबह ढोल ढमाको से ग्राम के प्रमुख मार्गो से निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में जगह जगह युवा नृत्य कर यात्रा की अगवानी कर रहे थे यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया वही जगह जगह फल , दूध का वितरण किया गया। यात्रा के तेजाजी मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर पूजन अर्चन कर निशान चढ़ाए गए तत्पश्चात जात्रा का आयोजन किया गया। जात्रा में सर्पदंश व अन्य जहरीले जानवरो से पीड़ितों की तांतियां खोली गई। इस दौरान बरमंडल सहित आसपास से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मंदिर में तेजाजी महाराज का मनमोहक श्रृंगार किया गया।

अलसूबह से दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा वही रात्रि में तेजाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन व राजस्थानी वेशभूषा में आकर्षक लोक नृत्य ने बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही नवमी पर सोमवार को स्थानीय बरखेड़ा मार्ग पर विराजित कोट महाराज मंदिर ने भी जात्रा का आयोजन कर सर्पदंश एवं जहरीले जानवरों से पीड़ितों की तांतीयां खोली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। महाआरती के पश्चात महाप्रसादी वितरित की गई वही रविवार रात्रि में मंदिर में भजन कीर्तन किए गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें