ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

डोल ग्यारस : धूमधाम से मनाया डोल ग्यारस का पर्व,भगवान की हर घर पर अन्नदान कर खोल भराई गए 

Bakhtavar Express

Wed, Sep 3, 2025

चिराखान। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में डोल ग्यारस का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। दोपहर पश्चात राम मंदिर के झुले के साथ चल समारोह निकाला गया। इसमें नगर  ही नहीं आस पास के गांवों के श्रद्धालु भी खासे उत्साहित नजर आये ।सबसे पहले नदी पर  भगवान का सामुहिक स्नान पूजन हुआ फिर देवताओं को नगर भ्रमण आरंभ हुआ। चल समारोह मे  ढोल ताशे पर श्रृद्धालु खुुब थिरके व युवा धर्म ध्वजा लेकर आगे चल रहे थे।चल समारोह मे झुले मे विराजमान होकर जब भगवान निकले तो लोगों ने भगवान की हर घर पर श्रीफल, फल-फूल व अन्नदान कर खोल भराई गई। परंपरानुसार भगवान के झुले को भक्तो के घर पर रात्री विश्राम कराया गया जिसके लाभार्थी तेजाजी मित्र मण्डल रहे। नगर भ्रमण के पश्चात तेजाजी मदिर पर महाआरती की गई तत्पश्चात महाप्रसाद वितरित की गई व रात्रि जागरण कर भजन संध्या का आयोजन कर भगवान को झुले मे झुलाया गया। चल समारोह में बड़ी संख्या मे श्रृद्धालु शामिल हुए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें