ब्रेकिंग

दिवगंत टीआई को श्रद्धाजंलि देने कल बरमंडल आयेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी,सीएम या आबकारी मंत्री का भी हो सकता दौरा

देशभक्ति के नारो के साथ निकली अंतिम यात्रा, गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई,उमड़ा सेलाब

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

सूचना

अतिक्रमण : कालीकराई बांध की माइनर नहर से पुलिस बल की मौजूदगी मे विभाग ने हटाया अतिक्रमण.किसानों ने नहर पर लगा दिये थे पौधे

Bakhtavar Express

Thu, Dec 11, 2025

सरदारपुर। रबी फसल की सिंचाई को लेकर इस बार माही परियोजना के उपमुख्य बांध कालीकराई पर विभागीय अमला सख्ती के साथ सिंचाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग एंव नहर के समीप बढते अतिक्रमण को हटाने को लेकर सक्रियता के साथ जुटा हुआ है ।

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार के निर्देश पर गुरुवार को विभागीय अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी मे सख्ती के साथ नहर पर लगे अतिक्रमण को हटाया।

एसडीओ एच एल डावर ने बताया की कचनारिया माइनर नहर पर किसानो ने पौधे लगाकर अतिक्रमण कर लिया था जिसे हटाने को लेकर पुर्व मे विभाग ने किसानों को मौखिक एवं लिखित तौर पर चेतावनी देते हुए हटाने को कहा था लेकिन उसके बाद भी किसानों ने नहर की पाल से पौधे नही हटाये। श्री डावर ने बताया की भविष्य मे ये पौधे जब पेड बनते तो नहर को छतिग्रस्त होती जिससे किसानो को सिंचाई मे परेशानी का सामना करना पडता।

श्री डावर ने बताया की कार्यपालन यंत्री के निर्देश के बाद गुरूवार को सख्ती के साथ कार्यवाही कर कचनारिया माइनर पर से 50 से अधिक पौधे पुलिस बल की मौजूदगी मे हटाये गये।

श्री डावर ने बताया की भैसोला टेल,मुंगेला,सारोटी,धोलगढ,सलवा 1,2व संदला 1,2 ,धारसीखेडा,कालीखमाड,धुलियाखेडी एंव लाबरिया माइनर नहर पर भी अतिक्रमण बढ रहा है। जिसको लेकर भी विभाग ने अभी किसानो को अतिक्रमण हटाने को लेकर चेतावनी दी है यदि अतिक्रमण नही हटाया गया तो जल्द विभाग सख्ती के साथ अतिक्रमण हटायेगा।

अतिक्रमण हटाने के दौरान विभाग के एसडीओ एच एल डावर,उपयंत्री मुकाम सिंह डावर,विभागीय अमला एंव राजोद थाने का पुलिस बल मौजूद था।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें