: समग्र शिक्षक संघ जिला धार का प्रतिनिधिमंडल सहायक आयुक्त से मिला
Admin
Wed, Jul 26, 2023
धार - मध्यप्रदेश समग्र शिक्षक संघ के चरणबद्ध आंदोलन के परिणामस्वरूप शिक्षको को दिये जाने वाले वरिष्ठ पदभार पदोन्नति के सिलसिले मे जनजातीय कार्य विभाग को आदेशित पत्र मे योग्य कार्यवाही विषयक आज धार मे सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला धार से समग्र शिक्षक संघ की जिला शाखा ने ज्ञापन भेट किया । जिसमें उच्च श्रेणी शिक्षको ,उच्च माध्यमिक शिक्षक, मा शिक्षक की गोपनीय चरित्रावली के साथ सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक की गोपनीय चरित्रावली बुलवाये जाने का भी निवेदन किया गया ।
शिक्षको के पदभार हेतु बुलायी गयी इन सूचियों का पारदर्शिता के साथ ही किसी भी पात्र योग्य शिक्षक का नाम वंचित नही रहे, इस बात का भी निवेदन किया गया । सहायक आयुक्त बृजकांत शुक्ला ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वसत किया गया कि समस्त शिक्षक संवर्ग जिसमे पुराने सहायक शिक्षक भी हैं सभी की 2015 से विभागीय गोपनीय चरित्रावली बुलवाकर शिघ्र ही सूचियों का पारदर्शिता के साथ अध्ययन ,परीक्षण कर शासकीय निर्देशानुसार कार्यवाही संपादीत होगी , इसमे किसी प्रकार के शक संदेह की गुंजाइश नही हैं , आज ही इस संबध मे बैठक मे समस्त संकुल प्राचार्य व विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया हैं । सूचियों का भी गहनता से अध्ययन कर कार्यवाही होगी । प्रतिनिधि मंडल ने सेवाकालीन ग्रीष्मावकाश के कार्य करवाने की सेवा पुस्तिका मे अवकाश पृविष्टी का अंकन, अर्जित अवकाश विषयक भी चर्चा की ।
समग्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुए सहायक आयुक्त महोदय का स्वागत प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह पंवार, जिला संरक्षक रमेश चंद्र राठोड़, जिलाध्यक्ष रामचन्द्र जाट, संभागीय अध्यक्ष शसंजय यादव आदि द्वारा किया गया । प्रतिनिधि मंडल में समग्र शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, कैलाश चन्द्र बघेल, संभागीय सचीव महेश जोशी,किर्ती बिल्लौरे, अरविंद जोशी, औंकार सिंह पटेल , गणपत पाटीदार, प्रवीण कुमार पंचोली, सरदार सिंह डावर, लक्ष्मण सिह किराड ,हुकुम सिंह ठाकुर आदि सम्मिलित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन