ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश, लाबरिया मे एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए बीएलओ पर कार्रवाई के लिए भेजा प्रस्ताव

Admin

Fri, Aug 4, 2023

सरदारपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रियंक मिश्रा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सरदारपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला राजोद पहुंचकर विद्यार्थियों से निर्वाचन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने वहां उपस्थित प्राचार्य को स्कूल के उपस्थिति रजिस्टर में बच्चों की उम्र देख उनके मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बीएलओ को भी निर्देश दिए की विधानसभा में 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अनिवार्यता जोड़े जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने एसडीएम तथा राहुल चौहान को निर्देशित किया कि ईपिक रेश्यो को बढ़ाने के लिए जनसंख्या की जानकारी संकलित कर समग्र के डेटाबेस से सहायता लेकर ईपिक रेशो बड़ाए। साथ ही मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय एवं रैंप की भी व्यवस्था हो।

एसडीएम ने भी किया निरीक्षण  -

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम राहुल चौहान ने ग्राम लाबरिया में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।इस दौरान अनुपस्थित पाए गए बीएलओ तोलारम ओसारीको निलंबित करने हेतु प्रस्ताव बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें