ब्रेकिंग

पानी पीने नाले में गई दो भैंसों की करंट की चपेट मे आने से मोत

भाजपा अजजा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसूनिया का सरदारपुर में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जर्जर स्कूल-छात्रावासों के नवीन भवन की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

सूचना

पर्यूषण पर्व : जैन समाज के पर्वधिराज पर्यूषण पर्व की धूम कल मनाया जाएगा भगवान महावीर स्वामी का जन्म वाचन

Bakhtavar Express

Sat, Aug 23, 2025

लाबरिया । जैन समाज का सबसे बड़ा महापर्व पर्यूषण पर्व 20 अगस्त से शुरू हो गया है जो आठ दिन तक चलेगा । इस महा पर्व पर समाज के अनेक लोग तप तपस्या कर रहे हैं । महा पर्व मे कल्प सूत्र का वाचन भी किया जा रहा है कल्पसूत्र के वाचन में रविवार को भगवान महावीर स्वामी जी का जन्म वाचन बड़े धूम धाम से मनाया जाएगा जिसमे भगवान का हर्शोल्लास के साथ शांतिनाथ मंदिर से धर्मनाथ मंदिर तक भव्य वरघोड़ा निकला जाएगा ।जिसमे रास्ते भर समाज जन चावल से गवली कर भगवान का जन्मोत्सव नाचते गाते हुए मनाते है जन्मोत्सव पर सुबह की नवकारसी और स्वामी वात्सल्य जैन श्री संघ की ओर से रखा गया है हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कल्पसुत्र के वाचन के लिए लाबरिया में हर्षित छजलानी, नम्र भंडारी राजगढ और मोक्ष भंडारी करवड वाले तीनों भाई कल्प सूत्र के वाचन करने यहां आए हुए हे ।जिसमे रोज़ बड़ी संख्या में समाज जन भाग ले रहे हैं महापर्व के अंतिम दिन समाज जन सामूहिक क्षमापना का पर्व मनाते है जिसमे साल भर मे हुई कोई भी गलती के लिए एक दुसरे से क्षमा मांगते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें