ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

ज्ञापन : ब्राम्हण समाज ने IAS अधिकारी वर्मा की अमर्यादित टिप्पणी के विरुद्ध आक्रोश जताकर रैली निकालकर पुतला किया दहन किया

Bakhtavar Express

Thu, Nov 27, 2025

सरदारपुर । ब्राह्मण समाज सदैव शांति सदभाव संस्कार और राष्टहित में योगदान के लिए जाना जाता है। परशुराम सेना सर्व ब्राह्मण समाज सरदारपुर तहसील ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राम्हण समाज की सामाजिक मर्यादा, संस्कृति व परम्पराओ को लक्षित करते हुए आपत्तिजनक, अमर्यादित टिप्पणी कर ब्राम्हण समाज की भावनाओ को आहत किया है। जिससे ब्राम्हण समाज मे आक्रोश व्याप्त है।

सर्व ब्राह्मण समाज के सरदारपुर तहसील ब्राम्हण समाजजनो द्वारा गुरुवार को सुबह 11 बजे एसडीएम सलोनी अग्रवाल को सौपे ज्ञापन मे कहा कि ब्राम्हण समाज शान्ति और सदभाव का प्रतीक माना जाता है। लेकिन एक प्रबुद्ध प्रतिष्ठित आईएएस अधिकारी ने एक कार्यक्रम मे ब्राम्हण समाज के विरुद्ध सामाजिक सोहार्द बिगाड़ने वाली टिप्पणी कर समाज मे आपसी संघर्ष पैदा करने का प्रयास किया है। इससे ब्राम्हण समाज मे आक्रोश व्याप्त है। ब्राम्हण समाज ने ज्ञापन के माध्यम से शासन से मांग की है, कि आईएएस अधिकारी वर्मा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाए और एक समिति गठित कर जांच कर दोषी अधिकारी को दण्डित किया जाए। साथ ही आईएएस अधिकारी से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करवाकर मीडिया मे प्रसारित करवाया जाए। यदि शासन ने आईएएस अधिकारी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की गई तो सर्व ब्राह्मण समाज सम्पूर्ण मध्यप्रदेश मे व्यापक विरोध के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन का वाचन आशीष त्रिवेदी भोपावर ने किया। रैली के दौरान ब्राम्हण समाजजनो द्वारा नारी का अपमान नहीं सहेगा, नही चलेगा। जब जब ब्राम्हण जागा है राज सिंहासन डोला है संतोष वर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। वर्मा के विरोध प्रदर्शन मे सरदारपुर तहसील के 5 प्रखंड राजगढ़, राजोद, दसई अमझेरा सरदारपुर के ब्राह्मण समाजजन बड़ी संख्या मे शामिल हुए थे। ज्ञापन के साथ ही अम्बेडकर चौराहा पर आईएएस अधिकारी वर्मा का पुतला भी फूंककर रोष जताया गया। जानकारी सरदारपुर तहसील के मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें