ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

वीडियो से देखी सीएम ने श्रृंगेश्वर धाम सौंदर्यीकरण की पुरी कार्ययोजना : 6 करोड़ से होगा श्रृंगेश्वर धाम का सौंदर्यीकरण सीएम ने ही घोषणा,पिछले वर्ष जल संसाधन विभाग ने कार्ययोजना बना कर भेजी थी

Bakhtavar Express

Sat, Sep 13, 2025

सरदारपुर। माही मुख्य बांध के बैक वाटर क्षेत्र पर स्थित श्रृंगेश्वर धाम का सौंदर्यीकरण कर इसे खूबसूरत बनाया जायेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पेटलावद मे आयोजित कार्यक्रम मे मंच से इसकी घोषणा की। पेटलावद मे आयोजित कार्यक्रम मे मंच पर संबोधन देने के पूर्व सीएम डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर जल संसाधन विभाग झाबुआ के बनाये गये स्टाल पर पहुंचे जहां पर कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन मे जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने श्रृंगेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण की पुरी योजना वीडियो के माध्यम से सीएम मोहन यादव को बताए।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जल संसाधन विभाग झाबुआ के द्वारा कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर करीब 6.3 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेजा गया था। अब मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है तो उम्मीद है की जल्द ही इस प्रस्ताव को प्रशासकीय स्वीकृति मिल जायेगी और कार्य आरंभ हो जायेगा।

श्रृंगेश्वर धाम:-

जल संसाधन विभाग झाबुआ की माही परियोजना के मुख्य बांध के बेकवाटर में श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर के पास, श्रृंगेश्वर घाट का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। श्रृंगेश्वर धाम माही नदी एवं मधुकन्या नदी के संगम स्थल पर ग्राम केशरपुरा (ग्राम पंचायत भेरूपाड़ा) विकासखण्ड पेटलावद, जिला झाबुआ में स्थित है।

श्रृंगेश्वर धाम की उत्पत्ति श्रृंगी ऋषि से हुई है। कालांतर में ब्रह्मा जी की तपस्या से श्रृंगी ऋषि को इस अद्भुत स्थान का ज्ञान हुआ। देशाटन भ्रमण करते हुए श्रृंगी ऋषि इस स्थान पर पहुंचे, जो कि पुण्य सलीला माही नदी तथा मधु कन्या नदी की संगम स्थली है। श्रृंगी ऋषि ने जैसे ही इस स्थान पर संध्यावंदन की, वैसे ही उनके मस्तिष्क से सींग स्वतः ही विलोपित हो गए। इसी कारण इस पवित्र स्थल का नाम श्रृंगेश्वर धाम रखा गया।

इसी आध्यात्मिक प्रसंग के कारण से ही इस अद्भुत और अनुपम चमत्कारी स्थल को श्रृंगी ऋषि के नाम पर ही ‘‘श्रृंगेश्वर धाम‘‘ की प्रसिद्धि प्राप्त हुई। यहाँ पर अति-प्राचीन मंदिर जैसे भव्य श्रृंगेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, माही माता मंदिर, गुरु समाधि मंदिर सहित अन्य दिव्य स्थान स्थित है। यहाँ न केवल स्थानीय श्रद्धालु अपितु अन्य राज्यों स्थानों से भी श्रद्धालुजन दर्शन करने पहुंचते है।

इस तरह पहुॅचा जा सकता है श्रृंगेश्वर धाम परः- राष्ट्रीय राजमार्ग-47 राजगढ़ नगर तहसील सरदारपुर, जिला धार) से 26 कि.मी. दुर है। तथा प्रसिद्ध श्री विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी (ग्राम तारखेड़ी) तहसील पेटलावद, जिला झाबुआ से लगभग 11 कि.मी. एवं दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग-8 लेन (ग्राम टिमरवानी, तहसील थांदला, जिला झाबुआ) से लगभग 68 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।

घाट एंव सौंदर्यीकरण के बाद निखरेगा मंदिर का सौंदर्य-

जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया की करीब 6.3 करोड़ की लागत से 250 से 300 मीटर लंबे एंव 25 मीटर चौड़ा घाट का निर्माण होगा। साथ ही गार्डन का निर्माण भी होगा जिसमे श्रद्धालुओं के बैठने के लिये उत्तम व्यवस्था होगी। विभाग द्वारा घाट निर्माण के लिये बनाये गये प्रस्ताव के साथ इसकी थ्रीडी विडीयो भी बनाए गए थी। जिसमे घाट का नजारा काफी सुंदर लग रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें