ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: मौसम की पहली तेज बारिश से भीगा अंचल,24 घंटे मे 1 इंच से अधिक बारिश हुई माही परियोजना के बांध स्थल पर,माही मुख्य बांध 1.70 मीटर,तो कालीकराई 3.55 मीटर खाली

Admin

Fri, Sep 8, 2023


सरदारपुर। मौसम की पहली तेज बारिश से अंचल तरबतर हो गया। पिछले तीन दिनों पूर्व मानसून की बेरुखी के चलते खराब होती खरीफ की फसलों को देखकर किसानों के चेहरे मुरझाए हुए नजर आ रहे थे। उन चेहरो पर अब कुछ मुस्कुराहट नजर आ रही है। भले ही खरीफ की फसल कुछ हद तक खराब हो चुकी है लेकिन जो बारिश का क्रम आरंभ हुआ है वह क्रम यदि सत्त चलता रहेगा तो रबी की फसल के लिये किसानों को भरपूर पानी मिल जायेगा।


पिछले 24 घंटे के भीतर माही एवं कालीकराई बांध स्थल पर एक इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बीती रात्रि मे 4 बजे से तेज बारिश का क्रम आरंभ हुआ जो रूक रूक कर अलसुबह 8 बजे तक चलता रहा।


माही परियोजना के एसडीओ जे.एस. बिष्ठ ने बताया की पिछले 24 घंटे मे माही मुख्य बांध पर 32 मिमी और कालीकराई बांध पर 25 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इस वर्षा सत्र की बात करे तो माही मुख्य बांध स्थल पर 368 मिमी यानी 14.72 इंच और कालीकराई बांध स्थल पर 466 मिमी यानी 18.64 इंच बारिश हुई है। वही दोनो बांधो को पुर्ण जलग्रहण क्षमता के लिये अभी भी तेज बारिश की दरकरार महसुस की जा रही है।

माही मुख्य बांध का जलस्तर शुक्रवार को सुबह 449.80 मीटर के लेवल पर पहुंच चुका था। जबकी बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 451.50 मीटर है। इस प्रकार बांध 1.70 मीटर अभी भी खाली है।


जबकि कालीकराई बांध अपनी पुर्ण जलग्रहण क्षमता से बहुत दूर है। बांध का जलस्तर 470.75 मीटर के लेवल पर है बांध का पुर्ण जलग्रहण स्तर 474.30 मीटर है। इस प्रकार बांध 3.55 मीटर खाली है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें