ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

श्री गणेश विसर्जन : आंखों में खुशियों की नमी पर दिल में अगले बरस फिर आने का अपार उत्साह के साथ श्री गणेश विसर्जन किया

Bakhtavar Express

Sat, Sep 6, 2025

चिराखान। सिद्धि विनायक, मंगलमूर्ति, लम्बोदर भगवान श्री गणेश की दस दिनों तक सेवा करने के बाद अनंद चतुदर्शी पर मंगलवार को क्षेत्र मे गाजे-बाजे और ढोल-ढमाकों से गूंज उठा।दोपहर पश्चात महाआरती के बाद घरों व पंडालों से लंबोदर की विदाई के लिए शोभायात्राएं निकालने का क्रम प्रारंभ हुआ।लोगों ने विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। लोगों ने बारिश की फुहारों के बीच नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा को अगले बरस जल्द आने की कामना करते हुए विदाई दी।

गांव में जगह-जगह से श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं के साथ जुलूस लेकर रवाना हुए। भादौ की फुहारों के बीच लोग ट्रेक्टर, हाथ ठेलों,मोटर साइकिल , कारों-जीपों में सिद्धी विनायक की प्रतिमाएं लेकर लोग ढोल-ढमाकों पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। देवा ओ देवा गणपति देवा,गणपति बप्पा मोरिया, अबके बरस तू जल्दी आ, घर में पधारो गजानंद जी, गरज बरस म्हारा इंदर राजा जैसे गीत डीजे पर जमकर गूंजे। उण्डेशवर धाम मे बने कुंड में लोगों ने गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन से पहले पार्वती नंदन गणेश को मोदक का भोग लगाने के अलावा पूजा-अर्चना भी की गई।

आंखों से छलके आंसू

भगवान गणेश का दस-ग्यारह दिन तक पूजन करने वाले कई लोगों की आंखें विसर्जन के दौरान छलक पड़ी। छोटे बच्चे, युवतियां और महिलाएं भावुक नजर आई। उन्होंने गणपति प्रतिमाओं के समक्ष हाथ जोडक़र विदाई दी। आसमान से टपकती बूंदाबांदी भी मानो सिद्धि विनायक से जल्दी आने की प्रार्थना करती दिखी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें