ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: शहीद नगरी अमझेरा को मिली एक और सौगात,शा उमावि का नाम हुआ अमर शहीद महाराव बख्तावर सिंह के नाम पर ,प्रभारी मंत्री के अनुमोदन पर कलेक्टर ने जारी किये आदेश

Admin

Fri, Sep 1, 2023

अमझेरा  । जनपद सदस्य नेहा शुभम दीक्षित के प्रयासों से 1857 की क्रांति के महान योद्धा अमर शहीद महाराव बख्तावर सिंह के बलिदान को अब जाकर उचित सम्मान मिलने लगा है। शहीद नगरी अमझेरा को इन दिनों एक के बाद एक सोगाते मिलती जा रही है। कुछ दिनों पूर्व ही मेसको डेम का नाम अमर शहीद महाराव बख्तावर सिंह के नाम पर होकर बख्तावर जलाशय हो गया वही अब शा उमावि अमझेरा का नाम भी शहीद महाराव बख्तावर सिंह के नाम पर कर दिया गया है।

जनपद सदस्य श्रीमती नेहा शुभम दीक्षित द्वारा लंबे समय से मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री को मांग पत्र सौंपकर शा उमावि  विद्यालय नामकरण अमर शहीद महाराव बख्तावर सिंह के नाम पर करने की मांग की जाती रही है। इसके लिये भाजयुमो के जिला मंत्री शुभम दिक्षित समय समय पर ज्ञापन सौंपकर शहीद की शहादत को सम्मान देने की मांग की थी।


जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने 31 अगस्त को आदेश जारी करते हुए बताया की प्रभारी मंत्री एवं जिला स्तरीय समिती से अनुमोदन प्राप्त किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमझेरा जिला धार का नामांकरण महाराव बख्तावर सिंह  जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमझेरा किया जाता है। विद्यालय का नामांकरण अब शासकीय रिकार्ड मे महाराव बख्तावर सिंह हो जायेगा।

अमझेरा को उक्त सौगात देने पर जनपद सदस्य नेहा दीक्षित ,भाजयुमो के जिला मंत्री शुभम दीक्षित,अभिजीत पंडित,सरपंच श्रीमती मनुबाई मकवाना,सरपंच प्रतिनिधी शिवा मकवाना आदि ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी,उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव का आभार व्यक्त किया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें