ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: एसडीएम राहुल चौहान ने किया चुनार डेम का निरीक्षण ,जल संसाधन के अधिकारीयो ने बताया की सत्त कर रहे निगरानी,पहाडी क्षैत्र इसलिये हो रहा है सीपेस

Admin

Tue, Sep 12, 2023

सरदारपुर। एसडीएम राहुल चौहान दत्तीगांव क्षेत्र में बने चुनार डैम पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। सोमवार को कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनार डैम पर 5 से 6 जगहों पर पानी के रिसाव को लेकर ज्ञापन दिया था। जिसमें बताया था कि डैम से पानी के रिसाव होने से डैम क्षेत्र में निवासरत करीब 15 हजार ग्रामीणों में भय का माहौल है।

जिसके बाद मंगलवार को एसडीएम राहुल चौहान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ चुनार डैम पहुंचे तथा डैम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के उपयंत्री सूरज कनासीया ने एसडीएम को बताया की पहाड़ी इलाका है इसलिए पानी सीपेस हो रहा है। पानी मिट्टी युक्त नहीं है।

एसडीएम राहुल चौहान ने बताया डैम सुरक्षित है ग्रामीणों को भयभीत होने जैसी कोई बात नही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा डैम की सतत निगरानी की जा रहीं है। इस दौरान जल संसाधन विभाग के प्रवीण कुमार रावल, जनपद सदस्य सुरेश मसार सहित अन्य मौजूद रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें