ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

: सरदारपुर नेे फुटबाॅल सहित विभीन्न खेलो मे कई प्रतिभाए दी - विधायक ग्रेवाल,विधायक कप फुटबाॅल स्पर्धा 2023 का हुआ समापन

Admin

Mon, Jul 31, 2023

सरदारपुर । सरदारपुर ने फुटबाॅल ही नही अपितू विभीन्न खेलो मे कई प्रतिभाए दी है, नगर की ज्योति चोहान ने राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम गौरवान्वित किया है यह बात विधायक प्रताप ग्रेवाल ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार रविवार को सरदारपुर के खेल परिसर मैदान पर आयोजित विधायक कप फुटबाॅल स्पर्धा 2023 के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। एक दिवसीय फुटबाॅल स्पर्धा मे पुरूष वर्ग मे 8 टीम एवं बालिका वर्ग मे 4 टीम ने सहभागिता की। पुरूष वर्ग का फाईनल मुकाबले मे एसएफसी सरदारपुर ने एसएससी ओल्ड सरदारपुर को 3-0 से हराकर जीत दर्ज की तो वही सेवन टाईगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग मे एसएससी ओल्ड ने एसएफसी जूनियर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही निर्मला कान्वेन्ट राजगढ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पुरूष एवं महिला वर्ग मे विजेता टीम को क्रमशः 13-13 हजार रूपये, उपविजेता टीम को 8-8 हजार रूपये एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5-5 हजार रूपये की ईनामी राशि एवं शील्ड देकर पुरूस्कृत किया गया।

कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे नगर परिषद् अध्यक्ष मिनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, प्रमोदराज जैन, विधायक प्रतिनिधी संजय जायसवाल, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, मण्डलम अध्यक्ष अम्बर गर्ग, अंसार खान, राजगढ न.प. उपाध्यक्ष दीपक जैन, पार्षद प्रतिनिधी परवेज लोदी, विष्णु चौधरी, धीरज पाटीदार, शरद गोयल, तुषार गौराना आदि उपस्थित रहे। सभी अतिथियो को खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ब्लाॅक समन्वयक सुनीता भाबर द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस अवसर पर खेल परिसर सरदारपुर के व्यायाम अनुदेशक संजय दीक्षित, अश्विन दीक्षित, नरेन्द्र डांगी, शैलेन्द्र पाल का विशेष सहयोग रहा। यह जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग की सरदारपुर ब्लाॅक समन्वयक सुनीता भाबर द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें