सफलता : सांदीपनि स्कूल की छात्रा प्रियांशी गहलोत ने आकांक्षा योजना में सफलता हासिल की
Bakhtavar Express
Sun, Sep 21, 2025
सरदारपुर। सांदीपनि विद्यालय सरदारपुर में कक्षा 11वीं गणित विषय की छात्रा कुमारी प्रियांशी गहलोत ने आकांक्षा योजना के अंतर्गत आयोजित प्रवेश परीक्षा मे सफलता हासिल की गई। छात्रा के सफलता प्राप्त करने पर संस्था के प्राचार्य झेड एस पटेल और संस्था के स्टाफ परिवार के द्वारा संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था सदस्यों द्वारा छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की गई । साथ ही संस्था प्राचार्य पटेल द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि यह संस्था मे हो रही अच्छी पढ़ाई का परिणाम है। भविष्य में इस संस्था से इसी प्रकार की प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं में और अधिक अच्छे परिणामो की अपेक्षा की जाएगी, और हम ऐसी अपेक्षाओ पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। संस्था द्वारा छात्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के शांतिलाल वसुनिया, गजेंद्र सिंह धाकड़ ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शिरीन कुरैशी ने किया, आभार बृजेश चोरसिया ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन