ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

अपराध : अमझेरा में वेन चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वैन की जब्त

Bakhtavar Express

Thu, Oct 23, 2025

अमझेरा। अमझेरा में बीते दिनों एक लाख रुपये कीमत की वेन चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उससे वेन जप्त की है।

अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि 18-19 अक्टूबर की दरमियान रात फरियादी अशरफ पिता मुन्नू खान की मारुति ओमिनी वेन क्रमांक एमपी 09 वी 9591 को कोई अज्ञात बदमाश सरकारी अस्पतला परिसर से चुराकर ले गया था।

मामले में धार एसपी मयंक अवस्थी, एएसपी पारूल बेलापुरकर व विजय डावर के निर्देश पर तथा एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी कचरू पिता स्वर्गीय गोपाल परमार निवासी तेजाजी मंदिर के पास अमझेरा को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने वेन चुराना कबूल करते हुए वेन को भेरूघाट के जंगल मे छुपाना बताया। जिंस पर आरोपी से चोरी की गई एक लाख रुपये कीमत की वेन जप्त की गई है।

आरोपी की गिरफ्तारी के अमझेरा थाने के उप निरीक्षक दिलीप खांडे, सहायक उपनिरीक्षक भूरसिह बघेल व कमलेश्वर तिवारी, प्रधान आरक्षक नन्द किशोर मारू, शोभाराम कन्नौज, आरक्षक राजेंद्र पँवार, राहुल चौहान, प्रवीण गौर व करण कौशल का भूमिका रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें