ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

पिता के साथ बहे पुत्र का 22 घंटे बाद भी नही चला पता : पुलिस व बचाव दल ने 11 घंटे लगातार चलाया सर्च अभियान,काली कराई बांध का बैक वाटर बना परेशानी

Bakhtavar Express

Sun, Sep 21, 2025


सरदारपुर। शनिवार रात्रि मे देदला रोड से फुलकीपाडा पीएम सड़क पर ग्राम पंचायत कोठडाकला के मजरे कुन्डालपाडा मे पुलिया पर बाइक सहित गिरे पिता-पुत्र मे से पुत्र का 22 घंटे बाद भी पता नही चल पाया । पुलिस एंव बचाव दल ने लगातार 11 घंटे चलाया तलाशी अभियान चलाकर बालक की खोजबीन का पुरा प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। रविवार की सुबह करीब 8 बजे दसाई चैकी प्रभारी जगदीश निनामा दल बल के साथ मौके पर पहुॅचे और ग्रामीणो की मदद से खोजबीन प्रारंभ की कुछ देर बाद धार से बचाव दल की टीम भी मौके पर पहुंची तथा नाव की मदद से नदी मे तलाश आरंभ की लेकिन 22 घंटे बाद भी नदी मे बहे बालक का कोई पता नही चला। पुलिस एंव बचाव दल केे द्वारा लगातार 11 घंटे सर्चिग अभियान चलाया गया। रविवार की शाम करीब 7 बजे अंधेरा होने तथा बारिश के कारण तलाशी अभियान स्थगित कर दिया गया। सोमवार सुबह 6.30 बजे फिर से बालक की तलाश की जायेगी।
कालीकराई बांध के बैक वाटर क्षैत्र के कारण हो रही परेशानी-
जिस पुलिया को पार करते हुए नदी मे पिता पुत्र बहे वह काली कराई बांध के बैक वाटर क्षैत्र मे स्थित है। काली कराई बांध अभी पुरा भरा चुका है। फिर जिस स्थान पर बाइक सहित गिरे वहा से पुलिस एंव बचाव दल ने करीब 4 किमी के क्षेत्र मे तलाशी अभियान चलाया। इसके आगे पानी की गहराई अधिक होने तथा बारिश के कारण पानी का मटमैला होने से तलाशी मे बचाव दल को परेशानी का सामना  करना पडा।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें