ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

प्रतिनिधि मंडल : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हब लेब स्थानंत्रित करने का विरोध,प्रतिनिधि मंडल मिला सीएमएचओ से

Bakhtavar Express

Thu, Sep 4, 2025

अमझेरा। नगर के महाराव बख्तावर सिह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हब लेब को स्थानंत्रित करने से ग्रामीणों मे आक्रोश है। इसी को लेकर नगर के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को सी एम एच ओ शिंदे से मिला जिसमे मांग की गई की वर्तमान मे जो हब लेब अमझेरा मे संचालित है उसे सरदारपुर सिविल अस्पताल मे ट्रांसफर नहि किया जाए। जिसको लेकर शिंदे ने आश्वाशन दिया की अमझेरा भी बड़ा सेंटर है भोपाल से मार्गदर्शन लेकर इस पर निर्णय लिया जायेगा। साथ ही अपर कलेक्टर पाण्डेय को भी प्रतिनिधि मंडल ने इस समस्या से कार्यालय मे जाकर अवगत करवाया गया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने बताया की ग्रामीणों क्षेत्र होने से अमझेरा के आसपास 40 से अधिक ग्रामो के लोग उपचार के लिए आते है लेब की सुविधा से उन्हे वँचित करना सही नही होगा। साथ ही सोनोग्राफी मशीन को प्रारम्भ करने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल मे सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना, विजय कुमार शर्मा, अर्पित शर्मा, बंशीलाल कुशवाह मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें