ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: औद्योगिक क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक की मौत,4 गंभीर घायल,अन्य घायलों का उपचार जारी,ध्वजारोहण कार्यक्रम छोड मौके पर पहुंचे एसडीएम राहुल चौहान घायलों को भिजवाया अस्पताल

Admin

Tue, Aug 15, 2023

सरदारपुर/अमझेरा । इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर औद्योगिक क्षेत्र में अमृत पेपर मिल के नजदीक हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही करीब 40 अन्य कर्मचारी घायल हो गये है। घायलों को जैसे तैसे कर छतिग्रस्त बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरदारपुर,अमझेरा भेजा गया।

इधर स्वतंत्रता दिवस के लिये ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन जारी था वही हादसे की खबर लगते ही एसडीएम राहुल चौहान ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल ना होते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारियों को अस्पताल भीजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र हातोद में स्थित अमृत पेपर मिल फैक्ट्री के कर्मचारियों को छोड़ने के लिए बस जा रहा थी। औद्योगिक क्षेत्र के निकट ही फोरलेन पर कर्मचारियों से भरी बस क्रमांक एचआर 66 ए 3525 को  ट्राले ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस दो से तीन पलटी खा गई। हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायल कर्मचारियों को अमझेरा और सरदारपुर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में अशोक कुमार निवासी बिहार की मौत हुई है तथा 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें भोज अस्पताल धार भेजा गया है। हादसे में घायल 30 से अधिक लोगों का उपचार जारी है। कुछ घायल कर्मचारी राजगढ़ के निजी अस्पताल भी उपचार हेतु पहुंचे है। बताया जा रहा है कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे।

झंडा वंदन छोड़ मौके पर पहुंचे एसडीएम -
हादसे की सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन कार्यक्रम छोड़कर सीधे घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद एसडीएम चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पहुंचे तथा हादसे में घायल लोगों से चर्चा करते हुए सीबीएमओ शीला मुजाल्दा को सभी घायलों के उपचार हेतु दिशा निर्देश निर्देश दिए। सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान ने चर्चा में बताया की हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तथा घायलों से भी चर्चा की है। हादसे में एक व्यक्ती की उपचार के दौरान मौत हुई है।

एक कर्मचारी की मौत -
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर की सीबीएमओ डा. शिला मुजाल्दा ने बताया की हादसे में घायल में 35 लोगों का राजगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। 4 गंभीर घायलों को रेफर किया गया है तथा एक कर्मचारी की मौत हुई है।   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें