ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

9 दिन प्रतिदिन मां शक्ति ग्रुप गरबा मंडल बडोंदा प्रस्तुति देंगे : नवरात्रि महोत्सव बस स्टैंड माता घटस्थापना के लिए दिग्ठान से माता ज्योत आएगी

Bakhtavar Express

Sun, Sep 21, 2025

सरदारपुर। सोमवार से मां आराधना का पर्व नवरात्रि की शुरूआत की जाएगी। शुरुआती पूर्व आदर्श नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा अंखड ज्योत की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएंगी। तत्पश्चात शुभ मुहूर्त में बस स्टैंड पर माता घटस्थापना की जाएगी। आदर्श नवदुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड के अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि 9 दिन नवरात्रि श्रद्धा से मनाई जाएगी, समिति द्वारा पूरी तैयारियां की गई है। सोमवार को मालवा निमाण की छोटी वैष्णोदेवी कहे जाने वाली दिग्ठान माताजी मंदिर से अंखड ज्योत आएगी। शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की जाएगी। रात्री में प्रतिदिन मां शक्ति ग्रुप गरबा मंडल बडोंदा द्वारा शानदार गरबा की प्रस्तुति दी जाएगी। गायक शशांक तिवारी, काजल बागड़ी, अश्विन गंधर्व द्वारा गरबा गीत की प्रस्तुतियां दी जाएगी। साथ ही स्कूली संस्था विद्यार्थियों द्वारा भी गरबे प्रस्तुत किए जाएंगे। आदर्श नवदुर्गा उत्सव समिति ने माता भक्तो से धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें