ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

रेड अलर्ट की चेतावनी : माही मुख्य बांध मे बड़ी पानी की आवक,दो गेट खोले,काली कराई बांध भी 50 प्रतिशत भराया,विभागीय अमला अलर्ट

Bakhtavar Express

Thu, Sep 4, 2025



सरदारपुर। पिछले 24 घंटे से रूक रूक कर हो रही बारिश एवं जिले मे मौसम विभाग के द्वारा बारिश के रेड अलर्ट के बीच माही परियोजना के मुख्य बांध के दो गेट और खोलकर पानी माही नदी मे छोडा गया। शनिवार को लेवल मेंटन करने के लिये खोले गए गेट को सोमवार सुबह आठ बजे बंद कर दिया गया था लेकिन दिन मे हुई तेज बारिश के बाद बांध मे पानी की आवक बढ़ने पर सोमवार रात्रि मे बांध का एक गैट 1 मीटर तक खोला गया । इस बीच रात्रि मे हुई तेज बारिश  से बांध मे पानी की आवक बढने के बाद आज सुबह 8.30 बजे बांध का एक और गेट आधा मीटर तक खोल दिया गया।
जल संसाधन विभाग झाबुआ के कार्यपालन यंत्री विपिन पाटीदार ने बताया माही मुख्य बांध के 8 गेट मे से 2 गैट खोले गये है एक गेट एक मीटर और एक आधा मीटर तक खोला गया है। श्री पाटीदार ने बताया की दोनो गेटो से अभी 186.60 घन मीटर प्रति सेकंड की दर से पानी नदी मे छोडा जा रहा है। आपने बताया की बारिश के रेड अलर्ट के बीच बांध स्थल पर विभागीय अमला अलर्ट पर है। पानी के लेवल पर पल-पल निगाह रखे हुए है जैसे ही पानी की आवक बढ़ती है बांध के और गेट खोले जा  सकते है।
श्री पाटीदार ने बताया की विभाग के द्वारा एडवाइजरी जारी कर निचले क्षैत्र के  ग्रामीणो को तटीय क्षैत्र से दुर रहने को कहा गया है।
वही काली कराई बांध मे भी पानी की आवक लगातार बढ रही है। पिछले 24 घंटे मे बांध मे 0.30 मीटर पानी की बढ़ोतरी हो चुकी हैै। बांध का जलस्तर 471.70 मीटर के लेवल पर पहुॅच चुका है तथा बांध 48.43 प्रतिशत तक भर चुका है। बांध स्थल पर पिछले घंटे मे 30 मिमी तथा इस वर्षा सत्र मे 497 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। वही माही मुख्य बांध स्थल पर पिछले 24 घंटे मे 35 मिमी तथा इस वर्षा सत्र मे 448 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। तहसील मुख्यालय सरदारपुर की बात करे तो यहां पर पिछले 24 घंटे मे 55.4 मिमी और इस वर्षा सत्र मे 746.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि इस अवधि मे पिछले वर्ष 757 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।   

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें