: लक्ष्य सेंट्रल स्कूल का 10 वी और 12 वी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी , दसवीं में रितिका वर्फा 93.2 प्रतिशत अंकों के साथ राजगढ़ नगर में रही अव्वल, 12 वी में दिशा मोलवा ने हासिल किए 90.4 प्रतिशत अंक
Admin
Fri, May 26, 2023

राजगढ। लक्ष्य सेंट्रल स्कूल का बोर्ड परीक्षाएं में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन का सिलसिला निरंतर जारी है। पांचवी और आठवीं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद 10वीं और 12 वी की बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया। लक्ष्य सेंट्रल स्कूल छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण हेतु सतत प्रयासरत है।
संस्था प्राचार्य अर्जुन जाट ने बताया कि बोर्ड कक्षा 10वीं और 12 वी में विद्यार्थियों ने श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त किए। 10 वी में रितिका वर्फा ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजगढ़ नगर और विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभम चोयल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया । 15 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया।
कक्षा 12 वी में दिशा मोलवा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही रोहित हामड़ ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया । कुल 30 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियो ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया है।विद्यार्थियों द्वारा किया गया कठोर परिश्रम, निरंतर अभ्यास, गुरुजनों का मार्गदर्शन एवं पालकों के सहयोग का ही परिणाम है की माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा।
इस उपलब्धि पर संस्था संचालक पूनमचंद मोलवा, कानालाल परवार,सोहन मोलवा, डॉ.पुखराज परवार,रामेश्वर चौधरी, टीकम मोलवा,कमलेश मोलवा,मुकेश चोयल,समस्त शिक्षको एवं पालकों ने हर्ष व्यक्त किया।जानकारी संस्था के शिक्षक नवीन चारण एवम मोहित धाडीवाल ने दी!!
विज्ञापन
विज्ञापन