ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

पशु चिकित्सा सर्जरी टीम द्वारा किया जटिल ऑपरेशन : गाय के गर्भ में बछड़ा मरने से गर्भाशय में फैला संक्रमण,सिजेरियन ऑपरेशन कर बचाईं जान

Bakhtavar Express

Sat, Jan 10, 2026

सरदारपुर | सरदारपुर में पशु चिकित्सा विभाग की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही से एक गाय की जान सफलतापूर्वक बचाई गई। सामान्य प्रसव संभव नहीं होने की स्थिति में सिजेरियन सेक्शन ऑपरेशन कर पशु को नया जीवन दिया गया।

ब्लॉक वेटेरिनरी ऑफीसर सरदारपुर डॉ. दिलीप गामड़ के नेतृत्व में गठित पशु चिकित्सा सर्जरी टीम द्वारा यह जटिल ऑपरेशन किया गया, जिसमें मुख्य सर्जरी एवं संपूर्ण ऑपरेशन का मार्गदर्शन डॉ. दीपक बामनिया (एमवी एस सी सर्जरी, रिंगनोद) द्वारा किया गया।

टीम में डॉ. मीनाक्षी डावर (वेटेरिनरी सर्जन, सरदारपुर), सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सुनीता डामोर, ममता भयडिया एवं आयशा खान शामिल रहीं।

पशु की जांच में पाया गया कि गाय का बछड़ा एक दिन पूर्व गर्भ में ही मृत हो चुका था, जिसके कारण गर्भाशय में गंभीर संक्रमण फैल गया था। ऐसी स्थिति में सामान्य प्रसव असंभव था एवं गाय की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था। विशेषज्ञों द्वारा तत्काल सिजेरियन सेक्शन का निर्णय लिया गया।

गाय की मालकिन गौरी बाई, निवासी शालिनी मार्ग, वार्ड क्रमांक-6 सरदारपुर द्वारा प्रसव में आ रही समस्या की सूचना राकेश अवस्थी को दी गई, जिन्होंने तुरंत डॉ. दिलीप गामड़ से संपर्क किया। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और विशेषज्ञों के निर्देशन में सफल ऑपरेशन संपन्न किया गया।

ऑपरेशन के दौरान ग्राम गवलीपुरा सरदारपुर के पशुपालक राकेश अवस्थी, राहुल मुन्नालाल यादव, विजय अमृत यादव, राहुल ताराचंद यादव तथा वार्ड क्रमांक-6 के पार्षद प्रतिनिधि परवेज लोदी का विशेष सहयोग रहा। पशु को सुरक्षित रूप से हैंडल करने एवं ऑपरेशन को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समय पर की गई इस जटिल सर्जरी से न केवल गाय की जान बचाई जा सकी, बल्कि पशुपालकों में पशु चिकित्सा विभाग के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें