नवरात्रि महोत्सव प : नवरात्रि के अंतिम दौर में चढने लगा गरबे का रंग,बस स्टैंड सरदारपुर में मिडिया कर्मियों ने उतारी माताजी की आरती
Bakhtavar Express
Sun, Sep 28, 2025
सरदारपुर। मां आराधना का पर्व नवरात्रि के चलते माता भक्तो से नगर धर्ममय है। दिन ढलने के बाद माता भक्तो के पग माताजी मंदिर की और प्रस्थान कर जाते हैं। नवरात्रि के अंतिम दौर को देखते हुए दुर्गा माताजी मंदिर में माता भक्तो की संख्या बढते नज़र आ रही है। हर कोई मां के दर्शन आशिर्वाद लेने की ललक दिखाई दे रही है। नवरात्रि के अंतिम दौर को देखते हुए गरबो का रंग भी खेलने वालो में चढने लगा है, देर रात्रि तक पंखिडा रे उडने जाजे पावागढ रे, डीजे साउंड में गरबे की धूम दुर्गा माता गरबा पंडाल और बस स्टैंड पर मची हुई है। शनिवार को बस स्टैंड गरबा पंडाल में मिडिया कर्मियों द्वारा माताजी की आरती उतारी गई। आदर्श नवदुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड द्वारा रोजाना अलग अलग संस्था, क्लब को आमंत्रित कर माता की आरती उतरवाई जा रही है। दुर्गा माताजी मंदिर पर समिति द्वारा माताजी का स्वांग माता नवमी पर देर रात्रि मे नगर के मुख्य मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन