नया सिविल अस्पताल संसाधन पुराने : सिविल हॉस्पिटल की IPD में पहुंचे सैकड़ों मरीज,एक बेड पर दो मरीजों को लिटाकर करना पड़ा उपचार
Bakhtavar Express
Thu, Sep 11, 2025
सरदारपुर। सिविल अस्पताल जब से आरंभ हुआ दिन प्रतिदिन मरीजो की संख्या बढती जा रही हैै। एक ही छत के नीचे सारी सुविधाओ एंव सेवाभावी चिकीत्सको के चलतेे मरीज बढी संख्या मे अस्पताल आ रहे है । लेकिन संसाधनो की कमी के चलते मरीजो को परेशानीयो से दो चार होना पड रहा हैै। अस्पताल प्रबधन जैसे तैसे करके सीमित एवं सिविल अस्पताल के पुराने संसाधनो से काम चला कर व्यवस्था का सुचारू चला रहे है।

गुरूवार को भी बडी संख्या मे मरीज अस्पताल पहुॅचे 525 मरीज ओपीडी मे दर्ज हुए जिसमे से 113 मरीजो को भर्ती कर उनका उपचार भी किया गया लेकिन इस दौरान मरीजो को स्लाइन चढाने के लिये इंतजार करना पडा। सिविल अस्पताल वैसे तो 50 बैड का है लेकिन पुराने सिविल अस्पताल के 30 बैड को ही नवीन अस्पताल मे रख कर उस पर भर्ती कर उस पर उनका उपचार किया जा रहा है। जिसमे से कुछ पलंग इमरजेंसी वार्ड मे लगे हुए है।

गुरूवार को जब आईपीडी मे 110 मरीज भर्ती किये गये तो इस दौरान जनरल वार्ड मे स्लाइन चढाने के लिये बडी संख्या मे मरीज थे इस दौैरान एक पलंग पर दो मरीजो को लेटाकर उनका उपचार किया गया। वही कई मरीज लाईन मे बैैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहै।

सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी ने बताया की नवीन सिविल अस्पताल भवन के लिये हमने पलंग को लेकर वरिष्ठालय को अवगत करवा दिया है। डाॅ मोहरानी ने बताया की पलंग की कमी बनी हुए है लेकिन हमारा पुरा प्रयास रहता है की मरीज को सही समय पर पुरा उपचार मिले।
आपने कहा की सिविल अस्पताल के प्रति जिस तरह मरीजो का विश्वास बढा है उसे बनाये रखने के लिये सभी का दायित्व बनता है। डाॅ मोहरानी ने कहा की सामाजीक दायित्व का निर्वहन करने के लिये सामाजीक संगठन एवं जो परिवार अस्पताल के लिये कुछ करना चाहते है वै अस्पताल मे पलंग आदि वस्तुए दान कर सकते है। इस पर उनका नाम भी अंकित होगा तथा और लोग भी प्रेरणा लेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन