ब्रेकिंग

दिवगंत टीआई को श्रद्धाजंलि देने कल बरमंडल आयेगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी,सीएम या आबकारी मंत्री का भी हो सकता दौरा

देशभक्ति के नारो के साथ निकली अंतिम यात्रा, गार्ड आफ आनर के साथ दी विदाई,उमड़ा सेलाब

फर्ज निभाते शहीद हुआ बरमंडल का लाल,चैकिग के दौरान शराब से भरे वाहन ने कुचला

दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाने का अवसर भी - बोकड़िया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बरमंडल मंडल का पथ संचलन निकला,जगह जगह हुआ स्वागत

सूचना

: शादी के सिजन मे हुई आफत की बारिश,खेतो मे प्याज की फसल भी हुई खराब,पंचायत भवन के समीप निर्माणाधीन मकान की गिरी दिवार

Admin

Sun, Apr 30, 2023

चिराखान। बिते दो-तीन दिन से जारी बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। फिर तेज बारिश ने दस्तक दी अप्रैल माह में जहां गर्मी का सितम रहता है वहीं इस बार अप्रैल महीना मे बारिश से ठंडक गोल दी है रविवार शाम तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश से नालों में पानी बह निकला बेमौसम की बारिश ने शादी वाले समारोह में पानी फेर दिया बेमौसम की बारिश में शादी समारोह में लगे टेंट के उपर त्रिपाल ढकना पड़ी वही किसानों के खेतो में रखें प्याज पानी मे भीग गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के घर के बाहर खेतों में बड़ी संख्या में प्याज की फसल निकाल कर रखी हुई है ।किसानों को एक और शादी का सीजन भी चल रहा है वही खेत से फसल को भी लाना है और बेमौसम की बारिश के कारण डबल परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।शनिवार दोपहर दो बजे अचानक मौसम ने करवट ली हवा आंधी चलने लगी कुछ देर बाद हवा आंधी का दौर शुरू हो गया पंचायत भवन के समीप निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से घर की चद्दर गिर गई इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया दीवार के गिरने से घर के अंदर बकरियां बंदी हुई थी जो बच गई। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें