ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: हर घर जल हर घर नल , इससे बड़ी हितग्राही मूलक योजना कोई नही:- दत्तीगांव,राजोद जल समूह योजना के जागरूकता रथ को प्रचार के लिये हरी झंडी  दिखाकर किया रवाना

Admin

Tue, Aug 15, 2023


योजना का 93 प्रतिशत कार्य पूर्ण,84 करोड़ की योजना से बदनावर व सरदारपुर के 79 गांवों को मिलेगा शुद्ध जल


आरिफ शेख
सरदारपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है कि 2024 तक हर घर जल हर घर नल । इससे बड़ी हितग्राही मूलक योजना वर्तमान मे कोई नही है। उक्त बात लाबरिया में स्वतंत्रता दिवस के पर राजोद जल समूह योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर योजना के 79 गांवो में जन जागरूकता के लिये प्रचार रथ को रवाना करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कही। श्री दत्तीगांव ने कहा की योजना में गुणवत्ता को लेकर जरूर प्रश्न चिन्ह खडा है,शासन बडी मात्रा मे पैसा दे रहा है तो कार्य गुणवत्ता पुर्ण होना चाहिये।
आपने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि सरकार इतनी बड़ी मात्रा में योजना पर पैसा खर्च कर रही है तो उसका पूरा लाभ जनता को मिलना चाहिए और यह तभी होगा जब हर घर जल पहुॅचेगा तभी।

आपने अधिकारीयो को कहा की कितने भी  बडे आदमी नेता या किसी का भी फोन आ जाये ठेकेदार का पुर्ण भुगतान तभी करना जब योजना पुर्ण होकर सभी जगह सुचाय रूप से जल प्रदाय आरंभ हो जाये। आपने अधिकारियों को निर्देश दिये की क्वालिटी ऑडिट करने के साथ औचक निरीक्षण भी करें साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को लेकर निरीक्षण किया जाये उसके बाद ही योजना को हैंड  ओवर किया जाये।


इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव थे। अध्यक्षता विधायक प्रताप ग्रेवाल ने की । वही विशेष अतिथि के तौर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंघार,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह राठौर,जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर,भाजपा जिला मंत्री दीपक फेमस आदि मंचासीन थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत जल निगम के महाप्रबंधक जेपी धनोते,आरई अंकित पुरोहित,सीपी मैनेजर श्री माहेश्वरी,एई दीपक तोमर ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।


विधायक प्रताप ग्रेवाल ने भी अपने उद्बोधन मे योजना की धीमी प्रगति पर निराशा जाहिर करते हुए कहा की आप लोग भले ही आज लोग हमसे जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करवा रहे हो लेकिन सरकार की मंशा तभी पूरी होगी जब हर घर जल पहुॅचेगा। श्री ग्रेवाल ने कहा की तीव्र गति से कार्य को पूरा किया जाये जब भी अधुरा कार्य है उसे जल्द पूरा किया जाये।


स्वागत उद्बोधन जल निगम के महाप्रबंधक जेपी धनोते ने देते हुए योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की 84 करोड़ की राजोद जल समूह योजना में बदनावर तहसील के 40 और सरदारपुर तहसील के 39 गांव शामिल है इस प्रकार 79 गांव में शुद्ध जल भारत सरकार की जल जीवन मिशन की गाइडलाइन अनुसार पहुँचाया जायेगा। श्री धनोते ने बताया की योजना का 93 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 35 टंकी का कार्य पुर्ण हो चुका है साथ ही पूर्व से बनी 13 टंकीयो का भी इसमें इस्तेमाल किया जायेगा। 52 गांव मे अभी तक पानी पहुंचा दिया गया है। जहा पर परेशानी आ रही है उसे दूर किया जा रहा है। अभी तीन माह का ट्रायल रन ठेकेदार को दिया गया है।


कार्यक्रम के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने परिसर में पौधारोपण किया एवं प्लांट का अवलोकन किया। महाप्रबंधक जेपी धनोते ने मंत्री दत्तीगांव एवं विधायक ग्रेवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों को प्लांट का अवलोकन कराकर टेस्टिंग लैब मे पानी गुणवत्ता जांचने के यंत्र से अवगत कराते हुए पूरी प्रक्रिया से परिचित  कराया। श्री धनोते ने बताया कि प्रतिदिन पानी की शुद्धता की जांच की जाती है। वही उन्होंने कहा की योजना मे शामिल 79 गांवों मे यह प्रचार रथ भ्रमण करेगा और ग्रामीणों को जागरूक करेगा। निरीक्षण के बाद जनप्रनिधीयो ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विशाल जैन,रामेश्वर चोधरी,शुभम दीक्षित,सुनिल वसुनिया,पुष्पेन्द्र सिंह राठौर,रामसिंह मेडा,रमेश ओसारी,कैलाश मेडा,राजाराम भयडिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें