ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: हायर सेकंडरी और हाई स्कूल की परीक्षा में रॉयल एकेडमी के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 12 वी में वंशिका 89% के साथ प्रथम 10वी में तनिष्का 94.4 % के साथ रही अव्वल

Admin

Thu, May 25, 2023

अमझेरा । रॉयल एकेडमी में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा दसवीं के कुल 90 विद्यार्थियों में से 34 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक अर्जित किए वहीं 35 विद्यार्थी 60% से अधिक अंक लाकर उत्तीर्ण हुए शेष विद्यार्थियों में से 19 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
तनिष्का पंकज उपाध्याय 94.4 % के साथ प्रथम स्थान पर रही। जागृति ओम प्रकाश पाटीदार 91.6% के साथ द्वितीय स्थान पर रही। प्रतिभा गेंदालाल अगलेचा और माधवी राजेश शर्मा 91% के साथ तृतीय स्थान पर रही। दिव्यांश अजय सोनी 90.6% के साथ चतुर्थ और हर्षिता सुरेंद्र बड़ोदिया तथा वेदिका गोकुल चारण 90.4% के साथ पांचवें स्थान पर रहे ।
वहीं कक्षा 12वीं में वंशिका अखिलेश पाटीदार 89% के साथ प्रथम स्थान पर रही। हितेश जितेंद्र साधुदिया 86.6% के साथ द्वितीय स्थान एवं वंदना शांतिलाल हामड़ 85.4% के साथ तृतीय स्थान पर रहे। सलोनी विनोद दीक्षित 85% के साथ चतुर्थ स्थान पर रही। कोमल राकेश हामड़ 82.5% के साथ पांचवें स्थान पर रही। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्या श्रीमती रीना उपाध्याय एवं विद्यालय के स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें