ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

: भागवत के हर शब्द में व्यक्ति को तारने की शक्ति होती हे : पंडित तिवारी

Admin

Mon, Aug 7, 2023



तेजाजी मंदिर पर ॐ गंगा महादेव मंदिर समिति द्वारा भागवत कथा का आयोजन , विधिपूर्वक पूजा अर्चना के साथ कथा का हुआ आगाज


राजगढ़। नगर के राजपूत समाज के श्री तेजाजी मंदिर ॐ गंगा महादेव मंदिर समिति द्वारा पंडित अशोक अग्निहोत्री की प्रेरणा से अधिक मास पुरुषोत्तम माह के चलते सोमवार से संगीतमय श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह दस बजे पटेल मार्ग स्थित राजपूत समाज मंदिर से विधिपूर्वक पूजन अर्चन के बाद भागवत पौथीजी एवम लाडू गोपाल की मूर्ति को चल समारोह के साथ आयोजन स्थल पर लाया गया। यह मंदिर पुजारी द्वारा आरती कर आगवानी की गई। इसके बाद पुजारी के मंत्रोचार के साथ बाबूलाल बारोड़ द्वारा पूजन किया गया। इसके बाद कथा वाचक पंडित श्री आनंद तिवारी द्वारा कथा वाचन प्रारंभ किया गया।

पहले दिन पंडित तिवारी ने भागवत महात्म्य पर बताते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण करने से व्यक्ति को कई प्रकार के रोगों एवम कष्ठो से मुक्ति मिलती है। भागवत कथा के हरेक शब्द में व्यक्ति को तारने की शक्ति होती है। बशर्त है व्यक्ति को भागवत निस्वार्थ एवम एकाग्रचित होकर सुनना चाहिए। यदि श्रवणकर्ता सातों दिन नित्य पूजा अर्चना एवम उपवास कर प्रभु श्री हरी की आराधना करे तो निश्चित कथा श्रवण करना फलदायनी होता है।


भक्ति गीतों पर किया नृत्य
कथा के भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओ द्वारा नृत्य भी किया गया। कथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने सहभागिता कर कथा श्रवण की। इस अवसर पर समिति द्वारा लाभार्थी के माध्यम से श्रद्धालुओ के लिए खिचड़ी एवम चाय की व्यवस्था की गई थी। शाम चार बजे विश्राम आरती कर प्रसादी वितरित की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें