ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

जर्जर सड़क : धार-झाबुआ जिले को जोड़ने वाली जर्जर सड़क से मिलेगी निजात,68 करोड़ मे बनेगा नवीन मार्ग,सीएम ने की घोषणा

Bakhtavar Express

Sat, Sep 13, 2025

आरिफ शेख

सरदारपुर। माही मुख्य बांध स्थल से होकर गुजर रही धार एवं झाबुआ जिले को जोड़ने वाली सड़क की जर्जर हालत अब जल्द ही दुर हो जायेगी। शुक्रवार को पेटलावद आये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंच से इस सड़क को करीब 68 करोड़ की लागत से बनाने की घोषणा की है।

इस सड़क को करीब दो दशक पुर्व इसे जल संसाधन विभाग के द्वारा बनाया गया था लेकिन रखरखाव के अभाव मे सड़क की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती गई वर्तमान समय मे सडक जर्जर होकर गड्ढों मे तब्दील हो चुकी है। एक वर्ष पूर्व जल संसाधन विभाग के द्वारा इसे पीएम सडक विभाग को हैंड ओवर करने के लिए पत्राचार किया गया था लेकिन विभाग के द्वारा कोई जवाब नही देने के कारण पिछले माह ही जल संसाधन विभाग झाबुआ के द्वारा 9 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेजा गया था।

68 करोड़ मे बनेगी नवीन सड़क-

झाबुआ जिले के धतुरिया से धार जिले के ग्राम गोन्दिखेडा के समीप स्टेट हाईवे 35 सरदारपुर-बदनावर तक यह सड़क बनेगी। सुत्रो की माने तो सडक टु लेन बनेगी तथा माही नदी पर हाईलेवल ब्रिज का निर्माण होगा जिससे बारिश के समय माही मुख्य बांध के आठ गेट एक साथ खोलने पर नदी मे पानी के बहाव के बढने पर भी यह ब्रिज नही डुबेगा। वर्तमान मे माही नदी पर पुलिया का निर्माण है बांध के दो तीन गैट खोलने पर ही पुलिया डुब जाती है जिसके कारण आवागमन बंद रहता है।

भक्तो की राह होगी आसानः-

झाबुआ जिले के तारखेडी मे स्थित विश्व मंगल हनुमान धाम मंदिर तारखेडी जाने के लिये कोद,बिडवाल,चिराखान,खुंटपला,लाबरिया,बरमंडल,राजोद,संदला,सलवा सहित बडी संख्या मे श्रद्धालु इसी सडक से आवागमन करते है। वही झाबुआ तक के हिस्से मे पुरा मार्ग पीएम सड़क एंव पीडब्ल्यूडी विभाग की सडको से पक्का बना हुआ है जिससे गुजरात जाने वाले राहगीरों के लिये भी यह मार्ग सुगम होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें