ब्रेकिंग

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सूचना

: कोई भ्रम में ना आए अमझेरा जंक्शन बनने से धार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा,रेल आने से अमझेरा नगर और धार महानगर बनेगा रेलवे का काम और आसान हो जाएगा -- नाहर

Admin

Thu, Jul 13, 2023

डा दीपक नाहर ने परिवर्तित रेल लाइन का नक्शा जारी किया


धार। रेल लाओ महासमिति के पूर्व संयोजक एवम् प्रवक्ता डा दीपक नाहर ने बताया कि अमझेरा को जंक्शन बनने से धार को कोई नुकसान नहीं है क्योंकि धार इंदौर रेलवे स्टेशन की तर्ज पर दो किलोमीटर लंबा ही रहेगा जहां पर तिरला स्टेशन के साथ इंदौर आने वाली सभी लंबी लाइन की रेल गाड़ियां रात्रि विश्राम करेगी और साफ होकर निर्धारित समय पर वापिस इंदौर स्टेशन पहुंच जाएगी ।
अमझेरा जंक्शन पर जहां एक ओर सभी ट्रेनें दाहोद और छोटा उदयपुर से चलकर अमझेरा में मिलकर तिरला धार होते हुए इंदौर पहुंचेगी वहीं दूसरी ओर मोहनखेड़ा भोपावर तीर्थ को अपने में जोड़ते हुए दाहोद इंदौर लाइन अमझेरा पार्श्वनाथ तीर्थ से जुड़ जायेगी l डा नाहर ने बताया कि इससे रेलवे को टांडा रोड़ से धार तक अलग से तीस किलोमीटर लाइन नहीं बिछाना होगी जिससे रेलवे का 100करोड़ रुपया बचेगा जिसका उपयोग इंदौर दाहोद लाइन में सिर्फ साढ़े चार किलोमीटर अतिरिक्त बड़ोतरी कर उक्त तीनों तीर्थ स्थलों को भी रेल मार्ग से जोड़ कर धार स्टेशन तक जोड़ दिया जायेगा और जंक्शन बनने से अमझेरा भी धार जैसा शहर बन जायेगा ।
साथ में समझने के लिए यह नक्शा भी पेश किया डा दीपक नाहर ने ताकि धार की जनता में रेल परियोजना को लेकर गलतफहमी पैदा ना हो ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें