ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

अमझेरा : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमझेरा में वार्षिकोत्सव अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

Bakhtavar Express

Tue, Dec 23, 2025

अमझेरा । महाराणा बख्तावर सिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन किये जा रहे हैं । सोमवार को आयोजित प्रश्न मंच कार्यक्रम,एक मिनट प्रतियोगिता,वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं सुगम संगीत कार्यक्रम में अधिकांश बच्चों ने सहभागिता कर अपनी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित ने दीप प्रजवल्लित कर की गई।

कार्यक्रम में एकल नृत्य, युगल नृत्य, लोकगीतों पर आधारित नृत्य, पैरोडी डांस, देशभक्ति गीतों पर नृत्य व देश भक्ति पर आधारित रानी पद्मावती के जोहर की नृत्य नाटिका एवं अन्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक प्रदीप सिंह पंवार व शोभा तोमर ने किया । कार्यक्रम में पधारे अतिथियों व निर्णायक मंडल का आभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री राघवेंद्र सिंह कमरिया ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों शैलेन्द्र चौहान, ममता परिहार, मोनिका मोदी, श्रद्धा गुप्ता,खुशबू शर्मा, जयवर्धन सिंह सौलंकी, खालीद कुरेशी, अजय कुमार शर्मा, सेफुद्दीन शेख, राजेश शर्मा,निशु सैंगर , प्रियंका मालवीय का सहयोग सराहनीय रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें