ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

इंदौर दाहोद रेल लाइन : कई किसानो के खातों मे नही पहुंची मुआवजा राशि, रेलवे अधिकारी पहुँचे कार्य प्रारम्भ करने,किसानो ने किया विरोध

Bakhtavar Express

Sat, Oct 25, 2025

अमझेरा@ अभिजीत पंडित

इंदौर दाहोद रेल लाइन का कार्य अमझेरा क्षेत्र मे भी प्रारम्भ होना है। रत्नेश्वर मंदिर के समीप बनने वाले रेलवे स्टेशन एवं लाइन के लिए किसानो भी भूमि अधिग्रहण कि जा चुकी है। अमझेरा के कुछ किसानो को मुआवजा भी मिल गया है एवं कुछ किसानों के खाते मे अब तक राशि नही आई है। किसानो का कहना है कि रेलवे ने अब तक मुआवजा राशि नही दी है उसके बाद भी कुछ हिस्सों मे ले आउट डाल दिया गया है। वही गेहूं, चने कि फ़सल बुआई का कार्य चल रहा है ऐसे मे अब तक मुआवजा राशि नही मिलने से किसान चिंतित है। इन्ही मांगो को लेकर विगत दिनों किसानो के द्वारा एक आवेदन सरदारपुर एस डी एम को सोपा जिनमे कई मांग रखी गई है।

शनिवार दोपहर मे भी रेलवे के अधिकारी पहुँचे तो किसान आक्रोशित हो गई उनका कहना था कि पिछले दिनों भी हमने एक मांग पत्र सोपा था जिस पर अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है। किसान राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रेलवे ने जो मुआवजा राशि प्रदान कि है उसमे खेत मे सिचाई के लिए डाली गई पाइप लाइन का मुआवजा नही दिया गया है। साथ ही रेलवे ट्रेक बनने के बाद किसानो के खेत दो हिस्सों मे बट रहे है जिससे एक हिस्से मे जल जमाव होगा जिसका निराकरण के लिए कोई ठोस योजना बनाई जाए साथ ही ट्रेक बनने के बाद खेत के दूसरे भाग मे सिचाई करने के लिए व्यवस्थित पाइप क्रासिंग एवं खेत के उपयोग आने वाले उपकरण ट्रेक्टर, हार्वेस्टर आदि मशीनों के निकलने के लिए व्यवस्थित अंदर पास का निर्माण किया जाए। किसान राजू शेखावत ने बताया कि रेलवे के द्वारा बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा राशि का वितरण नही किया जा रहा है एवं कुछ किसानो को अभी तक राशि भी प्राप्त नही हुई है। इस दौरान भाजपा नेता रवि पाठक, किसान मांगीलाल कुशवाह, संतोष कुशवाह कुलदीप सिह पंवार, देवेंद्र शेखावत आदि अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें